झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने दिनांक 23 मार्च 2021 को एक ख़बर मोबाइल वाणी पर चलाया था ,जिसका शीर्षक था : 'स्कूल खुलने से अभिभावक चिंतित '।ख़बर में बताया गया था कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डीईओ हजारीबाग का आदेश था कि वर्ग 1 से वर्ग 8 तक के बच्चों को विद्यालय नहीं बुलाना है। इसके बाद भी बिष्णुगढ़ प्रखंड में बीते कई दिनों से ट्यूशन चलने के नाम पर निजी विद्यालयों के नर्सरी से ऊपर कक्षा के विद्यार्थी विद्यालय जा रहे थे। ख़बर चलने के बाद इसे व्हाट्सप्प के माध्यम से वरीय पदाधिकारियों,स्थानीय जन प्रतिनिधियों को सुनाया गया। जिसके बाद ख़बर का यह असर हुआ कि दूसरे ही दिन नर्सरी से कक्षा 8 तक की निजी विद्यालयों को बंद कर दिया गया