विश्व यक्ष्मा दिवस के शुभ अवसर पर जिला यक्ष्मा केन्द्र, शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज, हजारीबाग के परिसर में पूर्वाह्न 10 बजे से यक्ष्मा संदेश का प्रचार-प्रसार करने हेतु बैनर, होर्डिंग, मास्क एवं माईकिंग के साथ एएनएमटी स्कूल की छात्रा एवं संत कोलम्बस स्कूल की छात्रा तथा यक्ष्मा कर्मी एवं अन्य कार्यालय के कर्मी ने रैली को सफल बनाने में भाग लिया। इस रैली का उद्घाटन सिविल सर्जन के सौजन्य से डा.गोविन्द नारायण, एम.ओ.जिला यक्ष्मा कन्द्र एवं यक्ष्मा कर्मी के द्वारा किया। इस रैली में टी.बी. हारेगा देश जीतेगा यक्ष्मा से संबंधित प्रचार-प्रसार, मास्क का वितरण जन सामान्य को अवगत कराने हेतु किया गया।
