1. आउटडोर में 500 से अधिक व्यक्तियों का एक स्थान पर एकत्रित होना प्रतिबंधित होगा। 2. इनडोर में 500 से अधिक व्यक्तियों अथवा हॉल के 50% क्षमता, दोनों में से जो कम हो, से व्यक्तियों का एकत्रित होना प्रतिबंधित होगा। 3. 500 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर संबंधित उपायुक्त अथवा उनके द्वारा नामित पदाधिकारियों की अनुमति अनिवार्य होगी। 4. मेला/जुलूस और प्रदर्शनी प्रतिबंधित रहेगी। 5. रविवार को सामान्य दिनों की भांति दुकानें खोलने की अनुमति होगी। 6. दुकान, सिनेमा, क्लब आदि सामान्य अवधि तक खुले रह सकते हैं। 7.10वीं एवं उसके ऊपर के वर्ग के छात्रों के लिए कोचिंग की अनुमति होगी। 8. आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे, परंतु संबंधित सेविका और सहायिका का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य होगा। 9. खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल खोलने की अनुमति प्रदान की गई। 10. गत वर्ष की तर्ज पर सार्वजनिक स्थल पर छठ पूजा की अनुमति प्रदान की गई है, जिसमें कोविड गाइडलाइन तथा गत वर्ष की शर्तों का अनुपालन अनिवार्य होगा। 11. दुर्गापूजा के तर्ज पर कालीपूजा, चित्रगुप्त पूजा के आयोजन की अनुमति प्रदान की गई। 12. खेल-कूद की गतिविधियों में स्टेडियम के क्षमता के 50% दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति प्रदान की गई। स्टेडियम में दर्शकों के लिए खाने पीने की अनुमति नहीं होगी। 13. सभी सार्वजनिक स्थल पर सदैव मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 14. आदेश के उल्लंघन की परिस्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता , मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, कृषि विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीकी, एनआरएचएम के अभियान निदेशक रमेश घोलप उपस्थित थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड में बीते दिन विष्णुगढ़ अ लपिटो चानो नागी भेलवारा खरना समेत पूरे प्रखंड के पीडीएस संचालकों के द्वारा सोना सोबरन साड़ी धोती धोती वितरण कार्यक्रम तेजी से किया जा रहा है। शुक्रवार को अल्पिटो पंचायत भवन में जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी माले विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब वीडियो संजय कुमार काेंगरी एमओ आलोक कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से वितरण किया गया। मुख्य अतिथियों को शाल देकर सम्मानित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ प्रखंड के अशोक बर्मन के पत्नी रीना बर्मन को महिला बाल विकास विभाग के विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर लोगों ने सोशल मीडिया में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए है। इसकी प्रतिलिपि वीडियो एवं थाना प्रभारी को दी गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ बनासो गोमिया मार्ग सदारो के पास बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मडमो पंचायत के खरकटो निवासी 35 वर्षीय संतोष यादव पिता जानकी यादव का मौत हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर हजारीबाग सदर अस्पताल अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ प्रखंड में मंगलवार को सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का विधिवत शुभारंभ कुसुंभा एवं जोबर पंचायत से मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल वीडियो संजय कुमार कोंगरी एवं एमओ आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बीते दिन प्लस टू उच्च विद्यालय विष्णुगढ़ में समाधान संस्था के सौजन्य से बालिकाओं का फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 4 टीमों ने भाग लिये। विष्णुगढ़ बनाम बेड़ा हरियारा के बीच खेला गया जिसमें बेड़ा हरियारा टीम ने 8/0 से जीत दर्ज किए हैं बिष्णुगढ़ बनाम पांडवा पोखर के बीच जबर्दस्त मुकाबला करते हुए पड़वा पोखर की टीम ने 2/0 से विजेता टीम घोषित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल शीतल रेशमी लता जगदीश ठाकुर महादेव महादेव महतो का सराहनीय योगदान रहा।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला ,प्रखंड बिष्णुगढ़ से कुंती पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटियों पर आधारित कविता प्रस्तुत किया। जिसके बोल हैं -बेटियों के बिना जीवन होती है,घर परिवार होती हैं बेटियाँ ,तारों में चाँद का टुकड़ा होती हैं बेटियाँ ,बाप के कलेजे का दुकड़ा होती हैं बेटियाँ।

विष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र नर की पंचायत के कैलूजरा गांव में पानी पीने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा ह इस संथाल बहुल क्षेत्र में 2/2 चापाकल है लेकिन मरम्मत के अभाव में बंद पड़ा हुआ है जिसे ग्रामीणों को 1 किलोमीटर दूर गड्ढे में अवस्थित व अन्य जलाशयों स्रोत से गंदे जल पीने को मजबूर होना पड़ रहा हैl जिससे गंभीर बीमारी पनपने का भय बना हुआ है ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता पीएचडी विभाग से चापाकल मरम्मत करने की मांग की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के बिष्णुगढ प्रखंड से भाग्या देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से राधा देवी से बात कर रहीं हैं, इनका कहना है कि इन्हें ई श्रम कार्ड की जानकारी नहीं है। जानकारी के लिए उन्हें मोबाइल वाणी सुनने की सलाह दी गई