झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से विजय कुमार महतो ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें 14 साल से राशन कार्ड नहीं बना है। उनके परिवार में दो बच्चे व उनकी पत्नी है

Transcript Unavailable.

विष्णुगढ़ प्रखंड में दीपावली सोहराय पर्व सह लक्ष्मी पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया पशुपालकों ने किसान अपने गोहाल एवं आंगन की साफ-सफाई कर पशुधन को तेल सिंदूर लगाकर एक खुटे में मवेशी को बांधकर ढोल नगाड़े के साथ चाचैर गीतों के साथ बैलों को रिझाते जाते हुए उत्सव का भरपूर आनंद उठाए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोनार जलाशय के विष्णुगढ़ प्रखंड नागी पंचायत अंतर्गत जमनीजारा क्षेत्र में मंगलवार को मत्स्य अंगुलीकाओं का संचयन किया गया। हजारीबाग उपायुक्त के द्वारा गठित समिति एवं कोनार जलाशय में कार्यरत मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सदस्यों की मौजूदगी में 12 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत उचाघ ना में मंगलवार को विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने 63 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घघा टन फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की सेवक बनकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना ही मेरा लक्ष्य है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत गालहोबार गांव में मंगलवार को भारी मात्रा में अवैध देसी विदेशी शराब बरामद किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के परियोजना उच्च विद्यालय बनासो विद्यालय के प्रांगण में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बसंत कुमार पांडे एवं लिपिक विवेक किशोर दास को सेवानिवृत्त के पश्चात ग्रामीण विद्यालय प्रबंधन समिति अध्ययनरत छात्र-छात्राओं विद्यालय कर्मियों ने अंगवस्त्र व उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो पंचायत अंतर्गत चिरुडीह गांव में रविवार को 15वें वित्त आयोग के द्वारा लगभग दो लाख राशि के तहत रोहनिया तालाब में स्नान घाट निर्माण को लेकर आधारशिला मुखिया महेंद्र गंझू ने रखे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चाहूंमुखी विकास करना ही मेरा लक्ष्य है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

देश के प्रथम गृह मंत्री एवं प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वीं जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में विष्णुगढ़ थाना परिसर में शपथ परेड कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने कहा कि श्री पटेल में देश प्रेम स्वाभिमान समाज सेवा देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी उनके बताए हुए मार्ग में चलने से देश में अमन चैन शांति के साथ जीवन जीने की कला को हम सभी को पालन करना चाहिए।शपथ समारोह में सत्य निष्ठा ईमानदारी के साथ देश सेवा करने का दोबारा शपथ लिया गया।इस अवसर पर थाना परिसर कार्यालय कर्मी व कई जवान शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत अंतर्गत उर्गी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को हजारीबाग लायंस क्लब के द्वारा असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य सतीश कुमार गौरव सिंहा आलोक कुमार मनोज श्रीवास्तव डॉक्टर थानेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।