स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के तहत सी0सु0 बल, मेरु कैम्प हजारीबाग द्वारा 01 दिसंबर 2021 से शुरु किए गए स्वच्छता पखवाडे के निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत 03 दिसंबर को डी0के0 शर्मा, महानिरीक्षक के तत्वावधान में आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए 10 किलोमीटर की स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें कैम्प में उपस्थित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों ने हिस्सा लिया। जगरुकता रैली की शुरुआत मेरु कैम्प के मुख्य द्वार से की गई, जहाँ से लेकर गांव मेरु एवं झुमरा से होते हुए वापिस कैम्प में खत्म हुई। इस दौरान बल के कार्मिकों ने ग्रामवासियों से मिल कर उन्हे स्वच्छता के प्रति जागरुक किया व अपने आस-पास के इलाकों में साफ-सफाई रखने का संदेश दिया। सी0सु0 बल, मेरु कैम्प द्वारा किए गए इस प्रयास को गाँव वासियों ने खूब सराहा व अपने आस-पास के इलाके को साफ रखने का संकल्प लिया, साथ ही वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा मेरु कैम्प में कार्मिकों को भी अपने आस-पास के इलाकों तथा कार्य स्थल पर स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। महानिरीक्षक ने अपने प्रेषित संदेश में स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि कोविड महामारी नए-नए वेरिएंट में हमारे वातावरण में मौजूद है, स्वच्छता पूर्वक जीवन शैली ही हम सब को इस महामारी से भी बचाव में मदद कर सकती है। एसे में स्वच्छता का महत्व ओर भी बढ़ जाता है। हम सब ये संकल्प लें कि स्वच्छता के प्रति एक दूसरे को जागरुक करते रहेंगे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकूदर उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड के गैडा पंचायत के चकचूको निवासी 45 वर्षीय धनेश्वर महतो पिता स्वर्गीय टेको महतो रोजी रोजगार और परिवार का भरण पोषण के लिए पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ ट्रांसमिशन लाइन में काम करने गया था। काम करने के दौरान दुर्ग जिला के भिलाई में बिजली के करंट लगने से घटनास्थल पर मौत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रवासी मजदूरों के हितार्थ सिकंदर अली उनके पैतृक गांव पहुंचकर शव मंगाने के गुहार लगा रहे हैं सांत्वना दिए। उन्होंने कहा कि मैं परिजनों को हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हूं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

घर से बाहर निकले लाखों मजदूरों के दिलों में राज करने वाले गिरिडीह जिला के बगोदर प्रखंड के बेको निवासी सिकंदर अली को 26 नवंबर को मुंबई बोरीवली में झारखंड सेवा रत्न से सम्मानित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समर्पित भावना से जनता के लिए बेहतर कार्य करने वाले विष्णुगढ़ सबलाडीह निवासी शंभू लाल यादव को झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग जिला अध्यक्ष दुबारा मनोनीत किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यसमिति ने प्रथम कार्यकाल को बेहतर समझते हुए उन पर फिर से भरोसा जताया है।

सदर बीडीओ गुंजन सिन्हा ने बताया कि आपके अधिकार, आपकी सरकार-आपकी द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार के सदर पखण्ड के हरहद पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शिविर का आयोजन कर स्थानीय ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के 600 से अधिक आवेदन समर्पित किये जिनमें दर्जनोें आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया। शिविर में सांसाद प्रतिनिधि सह मोरांगी मुखिया सीपी साहु, सदर प्रखण्ड प्रमुख सरोजनी राम, ग्राम प्रधान दिलीप राम, बीडीओ गुंजन सिन्हा की मौजूदगी में कई लाभूकोें के बीच परिसम्पत्तियों का वितरण सहित योजनाओं का लाभ हाथो हाथ प्रदान किया गया। जिसमें फूलो झानो योजना के तहतह 9 महिला समूहों के बीच स्वरोजगार हेतु 90 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही दो दर्जन गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण सहित आधा दर्जन किसानों के बीच सरसो का बीज का वितरण किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के द्वारा एक बार फिर से शंभुलाल यादव पर भरोसा जताया है और हज़ारीबागजिले की की कमान शंभुलाल यादव को सौंपी गई है. पार्टी और संगठन के लिये समर्पित होकर कार्य करने का तोहफा शंभुलाल यादव को दिया गया है. जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव ने का कि मैं शीबू सोरेन, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी के महासचि विनोद पाण्डेय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ. जो भरोसा पार्टी ने मुझपर जाता है उस पर मैं सत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयाश करूँगा. यह मेरे साथ अवसर के साथ-साथ चुनौती भी है हज़ारीबाग जिले में संगठन को और भी मजबूत करने का. संगठन को मजबूत कर सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तह पहुंचना जिले के सभी 16 प्रखण्ड एवं नगर कमिटी को मजबूत कर संगठन को मजबूती देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.

विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र एवं श्रीनिवास समूह के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय अंगदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जन जागरण पदयात्रा अभियान विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण डीजल ,पेट्रोल ,गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्रियों में बेहताशा वृद्धि के विरोध में प्रखंड के चेडरा नवादा बकसपुरा पंचायत में जन जागरण पदयात्रा किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने किया तथा मंच का संचालन गुरु प्रसाद साव ने किए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।