उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री कमल जॉन लकड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में जनकल्याण कार्यों के लिए राजस्व में वृद्धि आवश्यक है। इसके समूचित संकलन के लिए अपनी समस्त विभागीय शक्तियों का प्रयोग कर अधिकाधिक राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने विभागीय कार्यों, योजनाओं, कार्यक्रमों, नियमों और शासनादेशों की पूरी जानकारी रखें। उपरोक्त बातें श्री लकड़ा ने आज (मंगलवार) आयुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में आयोजित राजस्व संग्रहण की समीक्षात्मक बैठक को सम्बोधित कर कहा। उन्होंने कहा की कर्मचारियों को जितनी अच्छी जानकारी होगी, वे राजस्व संग्रहण में उतना ही अच्छा काम कर सकेंगे।
