डी भी सी के सभागार में शनिवार को त्रिवेणी कांत ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित त्रिवेणी कांत ठाकुर साहित्य पुरस्कार एवं सम्मान का आयोजन किया गया यह समारोह आरक्षी विद्यालय के शिक्षक रहे प्रमुख शिक्षाविद साहित्यकार एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय त्रिवेणी कांत ठाकुर की पुण्य स्मृति में हर साल आयोजित किया जाता है इस वर्ष का साहित्य पुरस्कार मैथिली भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार गिरिजा नंदन झा अर्धनारीश्वर को प्रदान किया गया तथा हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार रतन वर्मा एवं संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर तारा कांत शुक्ला जी को साहित्य सम्मान से नवाजा गया प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार आरक्षी विद्यालय की अव्वल छात्रा शाइस्ता नाज को प्रदान किया गया समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार व पूर्व प्राचार्य मार्खम कॉलेज डॉ शिवदयाल सिंह ने किया मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बंशीधर रुखैयार ने सभी को सम्मानित किया ट्रस्ट के सचिव राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने हेतु स्थापित साहित्यिक मंच त्रिवेणी कारण ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना सन 2015 में की गई ट्रस्ट विगत 6 वर्षों से हित नाथ झा के संयोजन में 2016 से यह आयोजन करता आ रहा है पुरस्कार 2021 के लिए निर्णायक मंडली में मैथिली भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत प्रदीप बिहारी कुमार मनीष अरविंद श्री बुद्धिनाथ झा और प्रोफेसर रविंद्र कुमार चौधरी शामिल थे जिन्होंने सर्वसम्मति से गिरिजा नंदन झा अर्धनारीश्वर का चयन किया जो कि बोकारो स्टील सिटी सेल में अंग्रेजी के शिक्षक रहे बावजूद इसके इन्होंने मैथिली भाषा को बढ़ावा देने के लिए अपनी रचनाओं से योगदान दिया।