सदर प्रखण्ड के नयाखाप में आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन कर स्थानीय योग्य लाभूकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत गरीब एवं असहाय लोगों के बीच परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गुंजन सिन्हा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधीनियम के तहत नया राशनकार्ड के लिए 5 दर्जन से अधिक लोगों ने आवेदन दिये। वहीं 70 राशनकार्ड धारियों ने कार्ड में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन दिये जिन्हें प्रक्रियाधीन किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
