Transcript Unavailable.

विष्णुगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार का तबादला कहीं दूसरे जगह हो गया उसके जगह पर सत्यम कुमार नए वीडियो होंगे जल्द ही पदभार सौंपा जाएगा।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया कि ग्राम वाणी /मोबाइल वाणी पर कृषि सम्बंधित कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है। वह बहुत फायदेमंद है। धान की बुआई के बारे में बहुत अच्छी जानकारी दी गई है।कृषि विशेषज्ञ कपिल शर्मा द्वारा दी गई जानकारी लाभदायक है। किसानों से इनका आग्रह है कि वो इस कार्यक्रम को सुनें और जानकारी हासिल कर के अपने खेतों में उपयोग कर के लाभ उठाएं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया कि इन दिनों हज़ारीबाग सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या भारी मात्रा में देखी जा रही है। मगर मरीजों को बाहर से दवाएं लेनी पड़ रही है। अस्पताल में दवा का अभाव है।ऐसे में गरीबों को बहुत दिक्कत हो रही है। अस्पताल प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह जानकारी दे रही हैं कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम बचपन मनाओ बढ़ते जाओ को सुन कर बहुत सारी जानकारी मिल रही है। बच्चों के सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। इसमें हमारी भागीदारी भी बहुत जरुरी होती है। इसलिए बच्चों के सीखने और उनके विकास में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को " आप का पैसा आप की ताकत" कार्यक्रम अच्छा लगता है। महिलाएं इस कार्यक्रम को सुनकर पैसा जमा करने के बारे में सोचती हैं और अपने जमा पूंजी को बैंक में रख रही हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया कि मोबाइल वाणी पर पेड़ पौधे लगाने सम्बंधित कार्यक्रम प्रसारित किये जा रहे हैं,इस कार्यक्रम का प्रभाव लोगों पर देखने को मिल रहा है। अब यहां के निवासी ज्यादा से ज्यादा फलदार वृक्ष जैसे आम, कटहल, लीची, आदि के पेड़ लगा रहे हैं।मोबाइल वाणी के कार्यक्रम लोग सुन रहे हैं और जानकारी पर अमल भी कर रहे हैं।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया कि कुछ महिलाओं ने मोबाइल वाणी पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि कदमा रोड में स्थित साहू धर्मशाला की सड़क बहुत खराब है। राहगीरों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गीता ने इस न्यूज़ को सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड किया है और जल्द कार्यवाई करने की उम्मीद व्यक्त किया है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने जयंती देवी से साक्षत्कार लिया।जयंती देवी ने बताया कि धर्मशाला रोड पर ग्राम देवी चौक के पास इनका घर है। यहां सड़क पर पानी जम जाता है। जिससे बहुत दिक्कत होती है। नगरपालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया कि आज बरसात में भींग कर तीन महिलाएं शौच के लिए बाहर जा रही थी। सरकार ने योजना के माध्यम से घर-घर शौचालय बनवाया है। फिर भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है। खिन शौचालय है तो पानी नही है और खिन पानी है तो शौचालय नही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।