Transcript Unavailable.
राज्य बिहार के जिला मधुबनी प्रखंड खुटौना से चन्देस्वर राम चंदू जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शराब बनाने का कार्य दिन दौगुना रात चौगुना हो गया है।ज्ञात हो कि खुटौना थाना के नाक के नीचे शराब बन रही है ।जैसा कि खुटौना ,लदनिया ,बाबूबरही ,खुटौना के पीरमुहानी ,दोनवारी हाट और दुर्गा मंदिर के उतर में लदनिया थाना क्षेत्र के पथराही पंचायत के नदी टोला पासवान मोहल्ला में पूर्व में तीन से चार घरो में शराब बनाने का कार्य चलता था। परंतु जब से शराब बंदी अभियान लागू हुआ है तब से पूरी बस्ती में शराब बनाना ,शराब बिक्री और पिलाने का कार्य जारी है। नाम नहीं जारी करने पर कुछ लोगो ने बताया कि पुलिस द्वारा केवल दिखावे के लिए एक से दो बार छापेमारी का कार्य किया गया है ,वही पुलिस कमीशन के नाम पर शराब बनाने और बेचने का छूट दे रखी है।जिसमे कुछ नेता और पंचायत के जाने-माने लोग का भी हाथ है और उनका पुरा सहयोग मिल रहा है।
राज्य बिहार के जिला मधुबनी से चन्देस्वर राम चंदू जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि नया वर्ष 2018 को ही शराब पियक्कड़ और धंधेबाजों ने शराब बंदी कानून की धज्जियां उड़ा कर रख दी है। पुलिस भी नव वर्ष मनाने में व्यस्त रही।प्रखंड क्षेत्रों ,गली मोहल्लों में शोर-शराबों होता रहा।नव वर्ष जम कर शराब बनाने और बिक्री से स्थिति पूर्व की तरह बन कर रह गयी।नव वर्ष में शराब में वृद्धि सुशासन सरकार की पोल खोलती है।सुशासन और पुलिस की रिश्वतखोरी भी शराब के पीछे है।
राज्य बिहार के जिला मधुबनी प्रखंड मधवापुर से रामनरेश ठाकुर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मधवापुर प्रखंड के शाहरघाट के ताड़ी दुकानों में खुलेआम शराब मिल रही है।वर्ष भर पहले सरकार ने शराब के विरुद्ध मानव शृखंला निकाली थी।सरकार ने ताड़ी दुकानदारों पर ध्यान नहीं दिया अब उसी का फायदा ताड़ी दूकान वाले उठा रहे है और ताड़ी के साथ साथ पड़ोसी देश से शराब लाकर लोगो को शराब की भी बिक्री कर रहे है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से शराब बंदी के डेढ़ साल पुरे होने के बाद समाज में आये बदलाव के बारे में बताते हुए कह रहे हैं कि शराब बंदी से समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।कई परिवारों में खुशहाली और शांति आयी है।जो लोग शराब के नशे में लिप्त थे उनमे काफी सुधार देखने को मिल रहा है।सरकार भी अपने स्तर से लगातार कार्यवाही कर रही है,जो लोग इस कार्य में अवैध रूप से शामिल है उनकी भी गिरफ्तारी हो रही है।समाज में पूर्ण रूप से बदलाव तब तक संभव नहीं हो सकता जब तक आम जनमानस जागरूक हो कर इसमें अपना योगदान ना करें।यह एक जनांदोलन है,जो तभी सफल हो सकता है,जब समाज के लोग इसके कुप्रभाव को समझेंगे इसके प्रति जागरूक होंगे।समाज के हर क्षेत्र के लोंगो को नशे से सम्बंधित हर बुराई को खत्म करने के लिए एकजुट हो कर के अपना योगदान देना चाहिए
Transcript Unavailable.
जिला मधुबनी से रामानंद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से रांची की खबर साझा कर रहे है कहते है कि जिस तरह बिहार में शराब बंदी लागू की गयी ठीक उसी तरह से झारखण्ड में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगायी जा रही है। इसके लिए कड़े कदम उठाये जा रहे है जुर्माना भी लिया जा रहा है दुकानदारों से। किन्तु जिस तरह बिहार में जहां-तहाँ शराब की बिक्री हो रही है। ठीक उसी तरह से झारखण्ड में भी चोरी छिपे पॉलीथिन की बिक्री आज भी जारी है। पर जब छापेमारी की जा रही है है तो यहाँ -वहाँ से पॉलीथिन बरामद किये जा रहे है।मालुम हो की झारखण्ड में प्रतिदिन चार लाख का पॉलीथिन बिक्री किया जाता है। इसके विकल्प के रूप में खादी बोर्ड ने कहा है कि वो झोले का उत्पादन करेगा और कॉउंटर लगा कर बेचेगा।
बिहार के मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड से रामाशीष जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार में पूर्ण-शराब बंदी योजना का प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पाने का मुख्य कारण पुलिस तंत्र है।इसका निम्न तबका आतंक और भ्र्ष्टाचार में लिप्त है।राज्य में प्रत्येक दिन कहीं न कहीं शराब पकड़ा जाता है ,लेकिन उसे छोड़ दिया जाता है, इसे पकड़ेगा कौन ?पुलिस ही उसे मनचाही रकम ले कर भगाती है। शराब तस्कर जिसका संरक्षण पूलिस रूपी शेर है ,उसकी निगरानी में सुचना देने का काम मेमना रूपी चौकीदार को सौपा गया है।ये कैसी विडंबना है ?जब शेर शराब तस्कर की रक्षा करता हो तो मेमना उसका क्या बिगाड़ लेगा ? शराब बंदी योजना शत प्रतिशत लागू करना है तो जिस थाना क्षेत्र में शराब पकड़ा जाता है ,वहाँ के थाना प्रभारी सहित डियूटी पर तैनात पूलिस कर्मी को तत्काल सेवा से हटा देना चाहिए ,तभी ये योजना कामयाब होगी ।
Transcript Unavailable.
