राज्य बिहार के जिला मधुबनी प्रखंड खुटौना से चन्देस्वर राम चंदू जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शराब बनाने का कार्य दिन दौगुना रात चौगुना हो गया है।ज्ञात हो कि खुटौना थाना के नाक के नीचे शराब बन रही है ।जैसा कि खुटौना ,लदनिया ,बाबूबरही ,खुटौना के पीरमुहानी ,दोनवारी हाट और दुर्गा मंदिर के उतर में लदनिया थाना क्षेत्र के पथराही पंचायत के नदी टोला पासवान मोहल्ला में पूर्व में तीन से चार घरो में शराब बनाने का कार्य चलता था। परंतु जब से शराब बंदी अभियान लागू हुआ है तब से पूरी बस्ती में शराब बनाना ,शराब बिक्री और पिलाने का कार्य जारी है। नाम नहीं जारी करने पर कुछ लोगो ने बताया कि पुलिस द्वारा केवल दिखावे के लिए एक से दो बार छापेमारी का कार्य किया गया है ,वही पुलिस कमीशन के नाम पर शराब बनाने और बेचने का छूट दे रखी है।जिसमे कुछ नेता और पंचायत के जाने-माने लोग का भी हाथ है और उनका पुरा सहयोग मिल रहा है।