बिहार राज्य के मधुबनी जिला के मधवापुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकिशोर यादव बता की के बी डीओ साहब ने बलवा पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण। जिसमे किसान से धान खरीदी नही करने का मामला सामने आया। जब प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने किसान से पूछा तो किसान ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष हर किवंटल पर 200 रुपया मांग कर रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकिशोर यादव ने बताया की भारत से 75 किलो हरी मटर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बाइक पर तस्करी के हरे मटर के पैकेट ले जा रहा एक धंधेबाज मधवापुर में पकड़ा गया। इस मामले की बाइक बरामद कर ली गयी। जब्त मटर की मात्रा 75 किलोग्राम बतायी गयी है। वह तीन पैकेटों में पैक है। जब्ती, बरामदगी और पकड़ने की कार्रवाई मधवापुर एसएसबी ने इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 295 के पास की।

रैमा गांव में बाइक पर शराब की खेप ले जा रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की बाइक बरामद कर ली गयी है। जब्त शराब की मात्रा 30 बोतल बतायी गयी है। यह कार्रवाई साहरघाट पुलिस ने की।

साहरघाट डकैती कांड के बाद वहां के व्यापारियों ने संगठित हो कर 14 सदस्यीय कमेटी बनायी। उसके बाद नव नियुक्त थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के साथ सुरक्षा के मुद्दों पर संगठन के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने बातें की। व्यापारियों ने दशरथ पंजियार के प्रस्तावित नाम का समर्थन कर उन्हें अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया।

रिपोर्ट:-एसके दीपक-मधवापुर। सीओ रामकुमार पासवान की मौजूदगी में बिजली पॉवर सब स्टेशन मुखियापट्टी में बिल सुधार कैंप लगा कर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी गयी। मधवापुर प्रखंड की अनेक पंचायतों से पहुंचे उपभोक्ताओं ने सहायक विद्युत कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार को अपनी समस्याएं बतायी। शिकायत से संबंधित कुछ आवेदकों की समस्या का त्वरित निष्पादन किया गया। जबकि, कुछ वैसे मामले जिसे विभाग के कई अधिकारियों की स्वीकृति लेनी होती हैं, उसे निदान की प्रक्रिया में लगाया गया। विपत्र जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं के बिल सही पाये गये। वैसे उपभोक्ताओं के बिल का भुगतान लिया गया। चंदन कुमार, सुचित्रा कुमारी, ऋषभ कुमार, रामलाल, विद्यानंद, बबलू सहित कई बिजली कर्मचारियों ने कैंप संचालन में अपनी भागीदारी दी।

Transcript Unavailable.