समय पर कार्यालय नही आने वाले पदाधिकारियों/कर्मचारी पर जिलाधिकारी सख्त, 83 के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा।* निगरानी सख्त, जिलाधिकारी स्वयं प्रत्येक मंगलवार को करेंगे समीक्षा।---जिलाधिकारी ने कहा कि अनाधिकृत अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि उनके अधीनस्थ कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें।** *मोबाइल/व्हाट्सएप पर संपर्क कर GPS लोकेशन सहित ली जा रही है उपस्थिति* मधुबनी, 04 सितम्बर 2025* समय पर कार्यालय नही आने वाले पदाधिकारियों/कर्मचारी के विरुद्ध निगरानी व्यवस्था सख्त हो गई है,एवं इसके सकारात्मक प्रभाव भी दिखने लगे है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा मॉनिटरिंग सेल से प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा के क्रम में 83 अधिकारियों/कर्मियों को चिन्हित कर संबंधित कार्यालय प्रधानों को कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है।बताते चले कि जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा प्राप्त विभिन्न स्रोतों और शिकायतों के आलोक में यह पाया गया है कि कतिपय क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी/पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी, विशेषकर *राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी सेविका* आदि, अपने मूल या अतिरिक्त प्रभार वाले कार्यालयों/क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते हैं। इस कारण प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है और आम नागरिकों के कार्य समय पर निष्पादित नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस परिस्थिति को देखते हुए, *जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 11 अगस्त 2025* से एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत *जिला गोपनीय शाखा, मधुबनी में 'मॉनिटरिंग सेल'* का गठन किया गया है। *इस मॉनिटरिंग सेल को प्रतिदिन कार्यदिवसों में पूर्वाह्न 10:00 बजे तक विभिन्न विभागों के 20 रैन्डम चयनित क्षेत्रीय पदाधिकारियों/कर्मियों से मोबाइल/व्हाट्सएप पर संपर्क कर GPS लोकेशन सहित उनकी उपस्थिति की पुष्टि करनी होती है। प्राप्त उपस्थिति विवरण के आधार पर अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की जाती है और विधिसम्मत कार्रवाई हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाता है। अब तक की कार्रवाई की स्थिति (02 सितम्बर 2025 तक):* अब तक कुल 84 पदाधिकारी/कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं, जिनमें से 83 के विरुद्ध सम्बंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी को कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने चिन्हित सभी अधीनस्थ कर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कृत करवाई से ससमय अवगत कराना सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को संध्या में इसकी समीक्षा होगी। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अनाधिकृत अनुपस्थिति को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि उनके अधीनस्थ कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें।* *जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा है कि अनुपस्थित कर्मियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक मंगलवार को समीक्षा की जाएगी और यदि लंबित मामलों में विलंब पाया गया तो संबंधित विभागाध्यक्षों पर जवाबदेही भी निर्धारित की जाएगी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बाबूबरही थाना क्षेत्र के बक्साही गांव के निकट कमला प्लान तटबंध पर विश्वनाथ साहू पिता छेदी साहू ग्राम बक्साही को कटघरे के दुकान से आप बोतल शराब बरामद किया विश्वनाथ साह पिता छेदी साहू ग्राम बक्साही थाना बाबूबरही को गिरफ्तार कर गुरुवार के 1:00 बजे जेल भेजा गया है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मधुबनी राजनगर थाना पुलिस ने रांटी मोहनपुर से 2:00 बजे सोमवार को एक हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला अपर समाहर्ता , शैलेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित। किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कालाबाजारी की शिकायत नही मिलनी चाहिये--अपर समाहर्ता ।कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक अनिवार्य रूप से पहुचाये/जिले के किसानों को कृषि फीडर से विधुत कनेक्शन में किसी भी प्रकार की समस्या नही हो,इसे सुनिश्चित करे। --------------------- जिले के किसानों को ससमय पूरी सहजता से कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ दिलाने का दिया निर्देश -------------- ।*--* -------------------------------------- -- * ** -------------------------------------------------------------------------------- *अपर समाहर्ता , शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने फसल क्षति अनुदान, धान अधिप्राप्ति , नहरों से सिंचाई,नलकूप, कृषि फीडर से बिजली आपूर्ति,उर्वरक की उपलब्धता आदि का समीक्षा कर संबधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये। समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता , ने कार्यपालक अभियंता नलकूप को निर्देश दिया कि बंद पड़े नलकुपो को* *शीघ्र मरम्मति कर चालू करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए सुदूर खेतों तक तेजी के साथ कृषि विद्युत* *संबद्धता प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जिले* में *जिन इच्छुक किसानों के खेतों में बिजली का खंबा उपलब्ध है, वहां शत प्रतिशत इच्छुक किसानों को जल्द से जल्द कृषि विद्युत संबद्धता* प्रदान करे। *कृषि फीडर से विधुत कनेक्शन में कठिनाई हो तो कार्यपालक अभियंता के व्हाट्सअप नंबर 7763815320 (मधुब नी), 7763815321(झंझारपुर) एवं 92626 96402(जयनगर )पर शिकायत किया जा सकता है।।* *अपर समाहर्ता ने जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलने के निर्देश भी दिए।* । उन्होंने नलकूपों की मरम्मती और नव निर्माण में गति लाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंद पड़े नलकुपो को शीघ्र चालू करवाना सुनिश्चित करवाये,विशेषकर विधुत दोष से बंद पड़े नलकूप को शीघ्र ठीक करवाकर चालू करवाये। उर्वरक की उपलब्धता के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसान डीएपी के जगह पर मिक्चर का उपयोग कर सकते है। ।अपर समाहर्ता , ने निर्देश दिया की उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी रखे, *किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कालाबाजारी की शिकायत* *नही मिलनी चाहिये। उन्होंने उर्वरक की कालाबाज़ारी पर कड़ी नजर रखने एवं लगातार छापेमारी विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को ससमय पूरी सहजता से कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता , श्री शैलेश कुमार ने डीजल पीएम किसान योजना के तहत सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ई केवाईसी, एनपीसीआई एवं शत प्रतिशत सत्यापन के समीक्षा क्रम में निर्देश दिया कि सजगता के साथ सभी लंबित आवेदनों को निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को फसल क्षति अनुदान को लेकर भी तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया ताकि प्रभावित पात्र किसानों को फसल क्षति अनुदान उनके खाते में भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक अनिवार्य रूप से पहुचाये ताकि जिले के किसान भाई योजनाओं का लाभ उठा सके। ।-उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहित कृषि विभाग के सभी जिला , अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।