साहरघाट डकैती कांड के बाद वहां के व्यापारियों ने संगठित हो कर 14 सदस्यीय कमेटी बनायी। उसके बाद नव नियुक्त थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के साथ सुरक्षा के मुद्दों पर संगठन के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने बातें की। व्यापारियों ने दशरथ पंजियार के प्रस्तावित नाम का समर्थन कर उन्हें अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया।