Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को ब्रह्मपुरी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई मधवापुर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी के दौरान की। पकड़े गये आरोपी का नाम विजय सहनी है। उसने पुलिस को बाइक से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाया, और न संतोषजनक जवाब दे पाया। थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गयी है।

ब्रह्मपुरी गांव में बच्चों के विवाद शुरू होने के दौरान उनके अभिभावकों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में एक महिला और तीन बच्चे जख्मी हो गये। सभी को इलाज के लिए मधवापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला को नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मधुबनी रेफर कर दिया गया। जख्मी महिला आरती देवी है। मामले की सूचना पा कर मधवापुर थाना के सहायक सब इंस्पेक्टर बहादुर विभाकर सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, और वहां के हालातों का जायजा लिया। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों गुट के लोगों के बीच पहले से जमीन से संबंधित झगड़ा चल रहा है। थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल ने बताया कि पीड़ितों को लिखित शिकायत देने की बात कही गयी है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों के खिलाफ जांचोपरांत कार्रवाई कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी।

Transcript Unavailable.

साहरघाट थाना क्षेत्र के अबारी गांव में जिला पार्षद मनीष झा व ग्रामीण लाभशंकर झा के घर में अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की रात हुई इस वारदात में चोरों ने करीब 22 भर सोने के गहने समेत 3.60 लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिये। अपराधियों ने चार घरों को अपना निशाना बनाया था। लेकिन, मदन झा और लुटिश झा के घर में अपराधियों का प्रयास विफल हो गया। छत के रास्ते घर में घुसने की जानकारी पीड़ित गृहस्वामियों ने दी। जिन कमरों में लोग सोये हुए थे उसके बगल के कमरों में चोरी की गयी। घटना की जानकारी लोगों को सुबह जगने के बाद मिली। पीड़ितों के अनुसार, जिला पार्षद के घर में 15 भर सोने के गहने और तीन लाख रूपये नगदी की चोरी हुई। जबकि, लाभशंकर झा के घर से सात भर सोने के जेबरात व 60 हजार रूपये नगदी गायब हुए। शनिवार की सुबह साहरघाट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गृहस्वामियों को लिखित शिकायत करने की बात कही गयी है। आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता मोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं की विद्युत विभाग की विरुद्ध दर्शन मधुबनी मधवापुर प्रखंड क्षेत्र में लचर बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीण पिछले कई दिनों से विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं सहारघाट बाजार में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने कहा है कि कई कई घंटे तक बिजली गुल रहती जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।