कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन जरुरी है। लेकिन टीकाकरण की रफ़्तार धीमी होने के कारण लोगों को नहीं मिल रहा कोरोना का टीका। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता चंदेश्वर ने जानकारी दी की बढ़ती उमस और गर्मी के कारण लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं। बारिश के बाद बढ़ी इस गर्मी के कारण सभी बीमार हो रहे हैं। ऐसे परिस्थिति में भी ग्रामीणों को सरकारी अस्पतालों में दवा नहीं मिल रही है। इसके साथ ही दुकानों में भी दवा का घोर अभाव है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार के मधुबनी जिले के खुटौना के राजीव राम ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो पहले बंगलोर में काम करते थे लेकिन कोरोना में लॉकडाउन होने के वजह से उनको वापस अपने राज्य बिहार आना पड़ा। बिहार आने के बाद उनको रोजगार की भरी समस्या देखने को मिली। सरकार से किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं मिला। इस कारण उनको जीवन यापन में भारी समस्या हो रही है।
बिहार राज्य के मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड से राहुल कुमार ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो पहले दूसरे राज्य में काम करते थे लेकिन कोरोना में लॉकडाउन होने के वजह से उनको वापस अपने राज्य बिहार आना पड़ा। बिहार आने के बाद उन्हें रोजगार में भारी समस्या देखने को मिली। इसके बावजूद सरकार से किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं मिला। इस कारण उनको जीवन यापन में भारी समस्या हो रही है
बिहार राज्य मधुबनी जिला के खुटौना प्रखंड से देवेंद्र कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि काम की कमी के कारण उहने जीवन यापन करने में बहुत समस्या हो रही है
बिहार राजर के मधुबनी जिला खुटौना प्रखंड वार्ड नंबर -15 से बिन्जेश्वर राम ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार द्वारा लॉक डाउन लगाए जाने के बाद से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। वे बताते हैं की उनके परिवार में 8 सदस्य हैं ,कही नौकरी नहीं मिलने एवं मनरेगा में भी काम नहीं मिलने के कारण उनकी स्थिति बहुत खराब हो गयी है
बिहार के मधुबनी के खुटौना के जागेश्वर राम ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे पहले चंडीगढ़ कार्य करते थे फिर कोरोना के कारण उन्हें बिहार आना पड़ा। बिहार आने पर स्थिति बद से बदतर हो गयी।वे बताते हैं कि बिहार आने के बाद उन्हें ना मनरेगा के तहत काम मिला और ना ही कोई सरकारी राशन का लाभ । उनके परिवार में 8 लोग है जिनके जीवन यापन की भारी समस्या है।
गाँव में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहाँ के लोग सतर्कता भी नहीं बरत रहे है। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए भी लोग रूचि नहीं दिखा रहे है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता चंदेश्वर ने जानकारी दी की खुटौना प्रखंड में डीलर खाद्यान्न वितरण के दौरान बहुत मनमानी कर रहे हैं। हर व्यक्ति के हिस्से का अनाज काट कर ही लोगों को राशन दिया जा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी डीलरों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। डीलरों का कहना है की हर जगह कमीशन तय रहता है। इसलिए जितनी भी शिकायत की जाए कोई बदलाव नहीं होने वाला है
बिहार के मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड से चंदू की बातचीत मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से नागतोली पंचायत के वार्ड 15 निवासी सज्जन कुमार राम से हुई। सज्जन कुमार राम ने बताया कि वे पहले चंडीगढ़ में काम करते थे लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया जिससे वापस बिहार आना पड़ा।अब बेरोज़गार है ,कोई भी काम नहीं मिल रहा है। उनका सात सदस्यों का परिवार है। किसी प्रकार की सरकारी मदद भी नहीं मिली है। उन्हें सहायता चाहिए
