बिहार के मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के नागटोली के वार्ड संख्या 15 से राम बाबू महतो ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनका मजदूरी का कार्य था जो लॉकडाउन के कारण बंद हो गया।उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत भी कोई कार्य नहीं मिला है,मुखिया भ्रष्टाचार कर रहे है। उनके परिवार में छह लोग हैं और भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। उनको सरकार से राशन भी नहीं मिला है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के खुटौना प्रखंड के सीटियाही पंचायत से बुधन मंडल ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लॉक डाउन के कारण उनका दुकान नहीं चल रहा है। लगभग 12 सदस्यों का परिवार है। एक पैर से विकलांग है। घर में बूढ़े माँ बाप भी है। सरकार द्वारा भी कोई मदद नहीं मिल रहा है। खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है। जीवन में कोरोना महामारी का बहुत बुरा असर पड़ा है। पैसों के अभाव में खेती नहीं कर पाए ,सही से इलाज़ नहीं करवा पाए। बच्चों की पढाई में भी दिक्कतें आ रही है। सरकार द्वारा या मोबाइल वाणी के माध्यम से आर्थिक सहायता मिल जाए तो बहुत राहत होगी
बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के खुटौना प्रखंड से चंदू की बातचीत मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से खुटौना नाबटोली वार्ड नंबर 15 निवासी जागेश्वर राम से हुई। जागेश्वर राम ने बताया कि वो चंडीगढ़ में रह कर काम करते थे। लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया ,बेरोज़गारी की स्थिति हो गई है। वापस अपने गाँव आने पर कोई भी काम नहीं मिला। 10 लोगों का परिवार है। जीवन व्यापन करने में मुश्किल हो रही है और कर्ज़ा बढ़ते जा रहा है कर्ज़ा भी ज़ल्दी कोई देता नहीं है। पिछले बार के लॉक डाउन में सरकार के तरफ़ से कोई सहायता नहीं मिली ,न ही इस लॉक डाउन में मिली
बेरोजगारी एक ऐसी समस्या है जो कई समस्याओं को उतप्न्न करती है। भ्र्ष्ट लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना संक्रमण से डरने की जगह हमें सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क लगाना बहुत ही जरुरी है,लेकिन कई लोग इसकी महत्ता को समझ नहीं पा रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना संक्रमण गाँवों में भी तेजी से पैर पसार रहा है। लेकिन सरकार संक्रमण पर रोक लगाने के लिए निरतंर प्रयास कर रही है। सरकार के प्रयासों का असर भी दिखने लगा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खुटौना प्रखंड मधुबनी बिहार
Transcript Unavailable.
खुटौना प्रखंड मधुबनी बिहार
