बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के खुटौना प्रखंड से चंदू की बातचीत मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से खुटौना नाबटोली वार्ड नंबर 15 निवासी जागेश्वर राम से हुई। जागेश्वर राम ने बताया कि वो चंडीगढ़ में रह कर काम करते थे। लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया ,बेरोज़गारी की स्थिति हो गई है। वापस अपने गाँव आने पर कोई भी काम नहीं मिला। 10 लोगों का परिवार है। जीवन व्यापन करने में मुश्किल हो रही है और कर्ज़ा बढ़ते जा रहा है कर्ज़ा भी ज़ल्दी कोई देता नहीं है। पिछले बार के लॉक डाउन में सरकार के तरफ़ से कोई सहायता नहीं मिली ,न ही इस लॉक डाउन में मिली