हमारे एक श्रोता बता रहे हैं कि उन्हें रोजी रोटी की समस्या हो रही है। घर -परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और सरकारी सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है

राजेश चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे लॉक डाउन के कारण उनके समक्ष राशन की समस्या उत्पन्न हो गयी है

बिहार के मधुबनी जिला के खुटौना प्रखंड से सुकन मंडल ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो रोजगार के लिए टेम्पो चालान करते थे लेकिन लॉकडाउन होने के कारण वो कार्य बंद हो गया है। मनरेगा योजना का भी उन्हें कोई भी लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर सब भ्रस्टाचार में लिप्त रहते है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 7 लोग है। उन्होंने ग्राम वाणी से मदद की अपेक्षा की है

बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के लदनिया प्रखंड के पिपराही ग्राम से आनंद कुमार राज ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लॉक डाउन के कारण कोई काम नहीं मिल रहा है। राशन भी नहीं मिल रहा है जिस कारण परेशान है।

बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के लदनिया प्रखंड के पिपराही ग्राम से राधे राम ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लॉक डाउन में काम नहीं मिल रहा है। राशन भी कब मिलेगा पता नहीं। बहुत परेशानी है

बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के लदनिया प्रखंड के पिपराही ग्राम से गणेश राम ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लॉक डाउन के कारण कोई काम नहीं मिल रहा है। राशन भी नहीं मिल रहा है ,घर का ख़र्चा पानी चलाना मुश्किल हो गया है।

बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के लदनिया प्रखंड के पिपराही ग्राम से बद्री राम ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो प्रवासी श्रमिक है। अभी लॉक डाउन में उन्हें खाने पीने की समस्या हो रही है। जो सरकारी राशन मिलता है ,उससे गुज़ारा करना मुश्किल है

हमारी श्रोता बीना देवी ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि लॉक डाउन के कारण रोज़गार नहीं है। ग़रीब परिवार है जिन्हे खाने पीने की समस्या हो रही है। दवा के लिए भी पैसे नहीं है। बहुत समस्या है

बिहार राज्य से हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि वो बहुत गरीब है तथा लॉक डाउन कि वजह से उन्हें बहुत सी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा हैं।

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रेखा कुमारी ने जानकारी दी की लॉकडाउन के कारण गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है।सब्जी बेचने के लिए निकलते हैं,तो पुलिस बहुत मारती है। ऐसे में बच्चे भी खाने को तरस रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।