बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के खुटौना प्रखंड के सीटियाही पंचायत से बुधन मंडल ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लॉक डाउन के कारण उनका दुकान नहीं चल रहा है। लगभग 12 सदस्यों का परिवार है। एक पैर से विकलांग है। घर में बूढ़े माँ बाप भी है। सरकार द्वारा भी कोई मदद नहीं मिल रहा है। खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है। जीवन में कोरोना महामारी का बहुत बुरा असर पड़ा है। पैसों के अभाव में खेती नहीं कर पाए ,सही से इलाज़ नहीं करवा पाए। बच्चों की पढाई में भी दिक्कतें आ रही है। सरकार द्वारा या मोबाइल वाणी के माध्यम से आर्थिक सहायता मिल जाए तो बहुत राहत होगी
