खुटौना प्रखंड मधुबनी बिहार

बिहार राज्य के मधुबनी जिला के खुटौना प्रखंड के शिव ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉकडाउन के दौरान काम काज की भारी समस्या है। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत भी उनको काम नहीं मिल रहा है। मनरेगा के अंतर्गत आने वाले जॉब कार्ड तो बन गए लेकिन कार्य नहीं मिल रहा है। यदि कार्य मिला भी तो थोड़े पैसे देकर काम करवाया जाता है

बिहार के मधुबनी जिला के खुटौना प्रखंड से सुकन मंडल ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो रोजगार के लिए टेम्पो चालान करते थे लेकिन लॉकडाउन होने के कारण वो कार्य बंद हो गया है। मनरेगा योजना का भी उन्हें कोई भी लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर सब भ्रस्टाचार में लिप्त रहते है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 7 लोग है। उन्होंने ग्राम वाणी से मदद की अपेक्षा की है

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता चंदेश्वर ने जानकारी दी की कोरोना काल में मचा लुट और बढ़ती महँगाई से गरीबों का जीवन बेहाल हो गया है। सरकार के योजनाओं का लाभ भी जनता तक सही से नहीं पहुँच रहा है। सरकार को इन सब बातों का ख्याल रखते हुए हालात सुधारने का प्रयास करना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता चंदेश्वर ने जानकारी दी की कोरोना काल में बेरोजगार लोगों को सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है। जिसके कारण लोगों को गुजर-बसर में काफी परेशानी हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मधुबनी जिला ,प्रखंड खुटौना से शिवशंकर मंडल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 28-05-21 को बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर दिनांक 21-05-21 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि प्रखंड फुलपरास के बतनाहा पंचायत में इस महामारी के दौर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जीविका दीदियों के द्वारा मास्क का वितरण जिला के सभी पंचायतों में करना था। इसके लिए 10 दिन पूर्व वार्ड सदस्यों ने घर-घर घूम कर आधार कार्ड नंबर के द्वारा जनगणना किया । किंतु अब तक मास्क का वितरण नहीं हुआ ।इस खबर को विभागीय पदाधिकारी को वाट्सप के माध्यम से फॉरवर्ड कर जानकारी दी गयी। साथ ही बीपीएम से इस विषय पर बात कर जानकारी भी ली गयी। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों द्वारा बनाये गए मास्क को जहाँ नहीं बांटा गया है वहाँ मास्क वितरण किया जायेगा। इसके एक दिन बाद ही प्रखंड फुलपरास के बतनाहा पंचायत में मास्क का वितरण किया गया

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता चंदेश्वर ने जानकारी दी की महामारी से लोग परेशान हैं। इसी महामारी के दौरान लोग महँगाई की मार को झेलने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार को गरीबों के लिए विचार-विमर्श कर हर स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खुटौना प्रखंड मधुबनी बिहार

बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता चंदेश्वर ने जानकारी दी की कोरोना काल में बढ़ती महँगाई और ऊपर से लॉक डाउन के कारण लोगों का जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। सरकार गरीबों के बारे में ना सोचती है और ना ही उन्हें मदद करती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खरीफ फसल की खेती के लिए प्रखंड कृषि भवन खुटौना में किसानों के मध्य बीज वितरण का कार्य आरंभ हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।