बिहार राज्य के मधुबनी जिला ,प्रखंड खुटौना से शिवशंकर मंडल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 28-05-21 को बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर दिनांक 21-05-21 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि प्रखंड फुलपरास के बतनाहा पंचायत में इस महामारी के दौर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जीविका दीदियों के द्वारा मास्क का वितरण जिला के सभी पंचायतों में करना था। इसके लिए 10 दिन पूर्व वार्ड सदस्यों ने घर-घर घूम कर आधार कार्ड नंबर के द्वारा जनगणना किया । किंतु अब तक मास्क का वितरण नहीं हुआ ।इस खबर को विभागीय पदाधिकारी को वाट्सप के माध्यम से फॉरवर्ड कर जानकारी दी गयी। साथ ही बीपीएम से इस विषय पर बात कर जानकारी भी ली गयी। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों द्वारा बनाये गए मास्क को जहाँ नहीं बांटा गया है वहाँ मास्क वितरण किया जायेगा। इसके एक दिन बाद ही प्रखंड फुलपरास के बतनाहा पंचायत में मास्क का वितरण किया गया