बिहार राज्य के मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड से राहुल कुमार ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो पहले दूसरे राज्य में काम करते थे लेकिन कोरोना में लॉकडाउन होने के वजह से उनको वापस अपने राज्य बिहार आना पड़ा। बिहार आने के बाद उन्हें रोजगार में भारी समस्या देखने को मिली। इसके बावजूद सरकार से किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं मिला। इस कारण उनको जीवन यापन में भारी समस्या हो रही है
