बिहार के मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड से चंदू की बातचीत मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से नागतोली पंचायत के वार्ड 15 निवासी सज्जन कुमार राम से हुई। सज्जन कुमार राम ने बताया कि वे पहले चंडीगढ़ में काम करते थे लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया जिससे वापस बिहार आना पड़ा।अब बेरोज़गार है ,कोई भी काम नहीं मिल रहा है। उनका सात सदस्यों का परिवार है। किसी प्रकार की सरकारी मदद भी नहीं मिली है। उन्हें सहायता चाहिए