बिहार के मधुबनी जिले के खुटौना के राजीव राम ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो पहले बंगलोर में काम करते थे लेकिन कोरोना में लॉकडाउन होने के वजह से उनको वापस अपने राज्य बिहार आना पड़ा। बिहार आने के बाद उनको रोजगार की भरी समस्या देखने को मिली। सरकार से किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं मिला। इस कारण उनको जीवन यापन में भारी समस्या हो रही है।