मक्का और आलू की खेती मोबाईल वाणी के सहयोग से
मेरा नाम पूर्वी चंपारण की गणिता देवी है ।
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के संवादाता रविंद्र कुमार ने गिरिडीह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ महीने पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित की गयी थी। जिसमें मनरेगा द्वारा अच्छी कार्य योजना संपन्न किये जाने की सुचना दी गयी थी। इस संदर्भ में ग्राम बेंगाई पोस्ट अड़वारा ,थाना बगोदर जिला गिरिडीह के स्थानीय निवासी प्रकाश टुडो ने बताया कि मोबाइल वाणी द्वारा वार्ड सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने भाग लिया था। इस सभा में डोभा निर्माण पर चर्चा की गयी थी। इसके लिए उन्हें ब्लॉक में आवेदन देने के लिए पांच -से दस दिन का समय लगा और डोभा निर्माण में दो से ढ़ाई महीने लगा। डोभा का निर्माण होने से दस से बारह किसानों को सिंचाई और फसल की खेती करने में लाभ मिलेगा। इस कार्य हेतु वे मोबाइल वाणी एवं संवादाता बहादुर हेमरोंग को धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।
बिहार राज्य के चम्पारण जिला के सुप्पी प्रखंड से दीपक पटेल मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते हैं कि मोबाइल वाणी पर दिनांक 04/09/2022 को एक खबर प्रसारित किया गया था। खबर में बताया गया था कि सुप्पी प्रखंड के कोठिया के ग्रामवासी बिजली की कटौती से प्रतिदिन परेशान हो रहे थे। उन्होंने यह बताया कि वहा पर शाम को 6:00 बजे बिजली कट जाती थी उसके बाद रात को 12:00 बजे ही बिजली वापस दिया जाता था, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को मोबाइल वाणी में चलाया गया साथ ही हमारे सामुदायिक संवाददाता दीपक ने सम्बंधित अधिकारीयों को समस्या से रूबरू कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 05-09-2022 को अब लोगों को सुचारु रूप से बिजली की प्राप्ति हो रही है। अंत में खबर के असर होने से लोग बहुत खुश हैं तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे। हैं
बहुत से श्रोताओं को जानकारी होगी कि मोबाइलवाणी ने बीड़ी मजदूर और उनकी समस्याएं को लेकर एक मुहिम शुरू की थी. बहुत से श्रमिकों ने इस मुहिम के तहत श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन भी किया था. मोबाइलवाणी ने इन आवेदनों के बारे में श्रम कल्याण विभाग को पत्र लिखा था. जिसमें आयुक्त को सूचित किया गया कि श्रमिकों को बीड़ी मजदूर कार्ड बनवाने में कितनी परेशानियों का सामना करना पड रहा है. अब उसी पत्र के जवाब में विभाग ने एक पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं. ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
दोस्तों, कहते हैं कि अगर कर्म पूरी निष्ठा से किया जाए तो उसका फल जरूर मिलता है. हमें लग रहा है कि हमारी और आपकी कोशिशें रंग लाने लगी हैं. बीड़ी मजदूर और सुलगते सवाल अभियान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मोबाइलवाणी की पहल के बाद जमुई जिले के भीतर बीड़ी मजदूर कार्ड बनने लगे हैं. इसके साथ ही दूसरा सकारात्मक असर ये हुआ है कि मजदूरों को आवास योजना के तहत राशि का भुगतान होने वाला है... इस सफलता की कहानी आप खुद सुनें बीड़ी मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष शंभू नाथ पांडेय की जुबानी
बिहार राज्य के सारण जिला से विक्की कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिनांक 18 अप्रैल 2020 को मोबाइल वाणी पर एक खबर रिकॉर्ड कराया गया था जिसमें बताया गया था कि उन्हें राशन नहीं मिल रहा है जिसकारण उन्हें परेशानी हो रही है।उस खबर को चलाने के बाद रिपोर्टर प्रेमजीत कुमार सिंह ने इस समस्या को प्रसाशन तक पहुंचाया और उनकी राशन दिलाने में मदद की।इसलिए वह मोबाइल वाणी के सभी टीम को धन्यवाद दे रहे है क्योकि उनकी वजह से उन्हें राशन प्राप्त हो पाया।वही उनका ये भी कहना है कि मोबाइल वाणी इसी तरह दिव्यांग और मजदूरों की मदद करती रहें।वही वह कहते है कि सभी लोग कोरोना से सुरक्षित रहें।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के गिद्धौर प्रखंड से रंजन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बोल रहे हैं कि गिद्धौर प्रखंड के सरसा गाँव के विद्यालय में दो शौचालय का निर्माण प्रधानध्यापक के द्वारा गया था और बाद में उसे ताला लगा दिया गया था।जब विद्यालय में मोबाइल वाणी के प्रखंड समन्वयक पहुंचे तो विद्यार्थियों ने अपनी आप-बीती बतायी कि विद्यार्थियों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। यह जानकारी मिलने के बाद मोबाइल वाणी के समन्वयक के पूछताछ से पता चला कि विद्यार्थी शौचालय को गन्दा कर देते थे, जिस कारण शौचालय को ताला बंद कर दिया था परन्तु बाद में प्रधानध्यापक ने मोबाइल वाणी का सम्मान करते हुए शौचालय का ताला खोल दिये।
Transcript Unavailable.
