आगामी विधानसभा चुनाव 2020 में युवाओं एवं महिलाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर स्वीप कोषांग सीतामढ़ी द्वारा जिले में कई महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई . बैठक में प्रखंड स्तरीय एक्शन प्लान 2020- 21 की समीक्षा की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वाल्मीकिनगर विधानसभा अंतर्गत जिमरी नवतनवा गांव के रेशमलाल ने तकरीबन 4 माह पहले सुबिधा एप्प से कनेक्शन के लिए अप्लाई किये थे लेकिन सबकुछ होने के बाद भी जेई साहब मीटर नही दे पा रहे है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीतामढ़ी सहित सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन सचिव सुदिष्ट कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने पोषण वाटिका की स्थापना हर घर में आवश्यक बताया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर पंचायत मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 10 दुबे मोहल्ला में ससुराल वालों ने दहेज को लेकर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
किसान विरोधी सरकार के खिलाफ़ आज दिनांक 20-9-2020 को ललित आश्रम सीतामढी से होते हुए किरन चौक से मेंसौल चौक पर सभी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता द्रारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शरीर में जब तक सांस है, तब तक आस है। सांसों का मोल समझते हुए माड़वाड़ी सेवा समिति सुरसंड ने सराहनीय पहल की है। कोरोना काल में अगर आकस्मिक रूप से किसी को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ जाए तो मरीज की जान बचाने के लिए घर वालों को भटकना नहीं पडेगा। मुफ्त ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर सुनें।
मोतिहारी के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए वारंटीओं में शंभू साह व रंजीत साह बताया जाता है। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रीगा: ईंखोत्पादक संघ रीगा एवं रीगा चीनी मिल के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश धानुका के बीच हुई बातचीत के दौरान प्रबंध निदेशक श्री धानुका ने ईंखोत्पादक काश्तकारों को आश्वस्त किया है कि मिल का पेराई सत्र निश्चित रूप से चालू किया जाएगा और किसानों के खेतों में लगे गन्ने की पूरी खरीददारी की जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
