सीतामढ़ी डीएम अभिलाषा कुमारी ,शर्मा के आदेश,द्वार जागरूकता रैली,स्वीप कोषांग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 23 AC रिगा विधानसभा अंतर्गत सुप्पी प्रखंड में Low VTR मतदान केन्द्र संख्या 108, 113, 121,एवं 133 पर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदान जागरूकता रैली निकाली गयी। कार्यक्रम का आयोजन मास्क पहनकर एवं समाजिक दूरी का पालन करते हुए किया गया मतदाता, अपना मतदान करेंगें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह *शिवहर पुलिस एक्शन में विधानसभा आम निर्वाचन 2020 संपन्न कराने हेतु गठित एसएसटी द्वारा 211290 रुपए नगद बरामद किया गया अब तक कुल 741300 ₹90 बरामद किया गया।* जिला शिवहर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश में आसन्न विधान सभा आम निर्वाचन 2020 को देखते हुए चुनाव पूर्व तैयारियां एवं माहौल निर्माण हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला में प्रतिनियुक्त चार कंपनी सी ए पी एफ बल के साथ अन्य स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों एवं बल द्वारा एरिया डिनॉमिनेशन, फ्लैग मार्च, वाहन चेकिंग, वंचितों, वारंटीओं की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी एवं मद्य निषेध हेतु छापामारी किया जा रहा है तथा आम जनता के बीच विश्वास पैदा करने के लिए सभी क्षेत्रों में लगातार भ्रमण की जा रही है। इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष द्वारा जिला में उपलब्ध सीआरपीएफ बल के साथ स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों एवं उनके साथ श्यामपुर भटहा थाना के रामपुर केशो,मुसहरी टोला, माधोपुर सुंदर क्षेत्र में छापामारी की गई जहां से शराब की बरामदगी एवं गिरफ्तारी की गई। पिपराही थाना के अंबा कला,बेलवा घाट, नरकटिया, तरियानी थाना के वृंदावन, परमबसंत, मठमसौली, शिवहर थाना के क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया गया। वही शराब कारोबारियों/शराबियों की गिरफ्तारी चार। वही शराब की बरामदगी 19 लीटर अन्य कांड और गैर जमानती वारंट में एक गिरफ्तारी। वाहन चेकिंग मे 77 वाहन से ₹45000 की राजस्व वसूली तथा एसएसटी द्वारा ₹211290 कैश बरामद की गई। इसके अतिरिक्त बिहार विधानसभा निर्वाचन के आलोक में गठित एस एस टी एवं एसएफटी के द्वारा लगातार जांच व कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान गठित एस एस टी द्वारा वाहन जांच के दौरान पूरनहिया थाना अंतर्गत पुरनहिया पुलिस के साथ ₹211290 की बरामद की गई है। जबकि राशि के संबंध में अग्रसर जांच व कार्रवाई हेतु सूचना जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति को भेजी गई है। इस प्रकार जिला में एसएसटी द्वारा अब तक कुल 741390 रुपए बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को भयमुक्त, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा मतदाताओं से अपील की जा रही है कि निष्पक्ष, निर्भीक एवं भयमुक्त होकर मतदान प्रक्रिया में भाग ले। कोविड-19 को देखते हुए जारी दिशानिर्देश का पालन करें। किसी के भी प्रलोभन में नहीं फंसे।

पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनी चौक पर गणेश ट्रेडस छड़ सीमेंट के दुकान में अल्बेस्टर उठाने के क्रम में काला नाग निकला। सर्प से लेबर बाल बाल बचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बगहा पुलिस जिला के अन्तर्गत भितहां थाना की पुलिस ने शुक्रवार को संध्या गस्ती के दौरान चरगाहवा बांध से शराब के नशे में राजेश पटेल पिता जंगी पटेल साकिन चारगाहवा तथा बररिया गांव निवासी बृजेश राय पिता चंचल राय को गिरफ्तार की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जिले में फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा लगातार संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान, शराब लेकर की जांच व इंडो नेपाल बॉर्डर पर देर रात तक सघन जांच अभियान चलाई जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के बघारी गांव में आशा फैसिलिटेटर राखी कुमारी के दरवाजे पर शिविर आयोजित कर कोविड-19 की रैपिड एंटीजन किट से की गई जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिले। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बेला थाना क्षेत्र के भड़रहिया गांव निवासी पूर्व मुखिया निसोहरी देवी ने पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर आगामी 15 से 20 अक्टूबर के बीच जिला मुख्यालय डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर धरना व अनशन करने का निर्णय लिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में सेव द चिल्ड्रन व चार्म संस्था के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुनौरा थाना क्षेत्र के पमरा गांव के वार्ड नंबर 3 में एक विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा जहर देकर हत्या करने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुनौरा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार राम सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीया छात्रा को शादी की नियत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।