सीतामढ़ी: स्थानीय रीगा मील चौक से उत्तर मेजरगंज पथ में हीरो बाइक के शोरूम दुकान का जनरेटर चोरी करते रंगे हाथ दो चोर पकड़ा गया। बीती रात पुनौरा थाना क्षेत्र के गोविंद फंदह गांव निवासी टेंगारी पासवान एवं सुप्पी थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी सुजीत कुमार जेनरेटर की चोरी कर रहा था । सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीतामढ़ी: रीगा मेजरगंज पथ पर पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति बुरी तरह जख्मी हो गए । जख्मी दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पत्नी रिंकी देवी की मौत हो गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
देवी की कृपा तो हर वक्त अपने भक्तों पर बरसती है लेकिन खासतौर पर शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा सभी भक्तों की आशीष देने आती है। इस अवधि में मां के भक्त उनके सिद्ध पीठों पर दर्शन के लिए जाते हैं जो नहीं जा पाते हैं वे अपने घर पर पूजा करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुप्पी थाना क्षेत्र के पकड़ी कोठी गांव में खेत में काम करने के दौरान 11000 बोल्ट के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर पति व पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केसरिया (पूर्वी चम्पारण) सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के केसरिया प्रखण्ड में 107 मतदाताओं में से 90 शिक्षक मतदाताओं ने किया मतदान। विस्तृत जानकारी के लिए आडियो सुनें।
चकिया (पूर्वी चम्पारण) सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ सम्पन्न। विस्तृत जानकारी के लिए आडियो सुनें।
चकिया (पूर्वी चम्पारण) बाईपास चौक स्थित एन एच 28 पर ट्रक और बाइक के आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया। बाइक चालक के स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल चकिया से एस के एम सी एच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए आडियो सुनें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शिर्षत कपिल अशोक ने राधा कृष्ण भवन में हरसिद्धि केसरिया कल्याणपुर मधुबन पिपरा एवं गोविंदगंज विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी एवं विधानसभा के से खड़े उम्मीदवार के साथ सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में द्वितीय ईवीएम रेंडमाइजेशन का कार्य डीआईओ एडीआईओ ने ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से संपन्न कराया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एक तरफ सरकार शिक्षा की व्यवस्था को सुधारने में लगी है वहीं दूसरी ओर कई विद्यालयों उनकी व्यवस्थाओं को उपेक्षित छोड़ दिया गया है वह वर्ष 2017 में आई प्रलयकारी बाढ़ में जिहुली उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमीनी टोला का भवन ध्वस्त हो गया। वह अब खंडहर में तब्दील हो गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर (पूर्वी चम्पारण) बाल विकास परियोजना अन्तर्गत आँगनबाड़ी केंद्र सं.-77, खोखरा वार्ड नं-13 पर टी एच आर का का वितरण किया गया एवं विधानसभा चुनाव को लेकर रंगोली बना कर लाभार्थी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। यहाँ बता दें कि अवचक निरिक्षण करने पहुँची महिला पर्यवेक्षिका मीनू कुशवाहा के द्वारा भी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया है तथा ऑगनबाड़ी सेविका स्वर्णिमा देवी व सहायिका रूबी देवी के कार्यों की सराहना की गई। महिला पर्यवेक्षिका मीनू कुशवाहा के द्वारा बताया गया कि जिला से प्राप्त आदेशानुसार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्री मती अनुमेहा के द्वारा टी एच आर वितरण हेतू माइक्रो प्लान बनाई गई है। जिसके अनुसार आज दिनांक-22/10/2020 को सिसवा सोब, बड़हरवा महानंद, शम्भूचक, शितलपुर, परसौनी वाजीद एवं सिसवा खड़ार में टी एच आर का का वितरण किया जा रहा है तथा दिनांक-23/10/2020 को बखरी, कोयला बेलवा, मनि छपरा, रघुनाथपुर, दरमाहा, सिसवा पटना, एवं उतरी गवन्द्रा। दिनांक-24/10/2020 को कल्याणपुर, वृन्दावन, पकड़ी दिक्षित, पिपरा खेम, गरीबा, बाँसघाट एवं दक्षिणी गवन्द्रा। दिनांक-27/10/2020 को राजपुर, दिलावरपुर, भुवन छपरा एवं मेदन सिरिसियाँ में टी एच आर का वितरण सम्बंधित महिला पर्यवेक्षिका के निगरानी में किया जायेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
