बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड के धनहा थाना क्षेत्र के तुनिहवा गांव में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये। साथ ही एक बछड़ा सहित चार गाय बुरी तरह से झुलस गई हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुनिए लाइव शिवहर एसपी संतोष कुमार के द्वारा श्री नारायण सिंह हत्या कांड में शामिल दो और अपराधकर्मी अवैध अग्नियास्त्र के साथ किया गिरफ्तार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवहर किसानों की मांग जिला में रेलवे, खोरी पाकर पुल, बेलवा पुल निर्माण की जाये। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज गुरुवार को भी पोस्टल मतदान होना है इसके लिए पोलिंग पार्टी क्षेत्र में भ्रमण करेगी
इस क्षेत्र का विधायक ऐसा हो जो जनता के सुख दुख में साथ रहे और इस क्षेत्र का विकास करें
*शिक्षा विभाग के उदासीनता के कारण दुर्गा पूजा जैसे महान पर्व पर भी शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण*शिक्षक संघ* जिला शिवहर दुर्गा पूजा जैसे महान पर्व पर वेतन भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षकों के अरमानो पर पानी फिर गया है, आवंटन रहने के बावजूद दूर्गा पूजा के अवसर पर भी शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं करना शिक्षा विभाग की उदासीनता को दर्शाता है। उक्त बातें बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के तिरहुत प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अबरार अहमद एवं जिला प्रवक्ता सत्येन्द्र कुमार यादव ने ब्यान ज़ारी कर कही है। उन्होंने ने कहा कि हड़ताल अवधि,माह-सितंबर के वेतन भुगतान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिवहर से संघ के प्रतिनिधि मंडल बार-बार मिलता रहा, किंतु सिर्फ मिला आश्वासन। जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिवहर द्वारा पत्र निर्गत कर 25/10/2020 तक अक्टूबर माह के वेतन भुगतान करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक वेतन भुगतान नहीं हो पाया है,चुनाव तथा पर्व-त्योहारों को देखते हुए राज्य सरकार के आदेश के आलोक में माह- अक्टूबर के वेतन का अग्रिम भुगतान करना था लेकिन शिक्षा विभाग के लापरवाही के चलते आज तक हड़ताल अवधि व सितंबर माह का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है,जिससे शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। जिला पदाधिकारी शिवहर से मांग करते हुए कहा कि नम्र निवेदन है,पर्व -त्योहारों को देखते हुए अपने स्तर से विशेष ध्यान देते हुए अविलंब वेतन भुगतान कराने की कृपा की जाए,जिससे शिक्षक शांतचित्त होकर अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
घोड़ासहन रेलवे आरक्षित टिकट काउंटर हुआ चालू
प्रजा ही प्रभु है कार्यक्रम के तहत शिवहर विधानसभा में महागठबंधन के प्रत्याशी राजद उम्मीदवार चेतन आनंद से खास बातचीत।
चुनाव से संबन्धित बैठक कर कई डिश-निर्देश जारी करते हुए समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चिरैया विधान सभा क्षेत्र का उम्मीदवार कैसा हो जाने रंजय पासवान से। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
