पिपराही प्रखंड के सभी नल जल योजना की होगी जांच डीएम के द्वारा सभी वीडियो सीओ को दिया गया है निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि नल जल योजना की जांच के लिए जिला अधिकारी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा पत्र जारी कर सभी बीडीओ सीओ को दिया गया निर्देश अधिकारी के नल जल योजना की जांच कर पत्र भेजने का निर्देश दिया गया है पंचायती राज अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि रखो खुद नल जल योजना की विभिन्न क्षेत्र में जांच कर रहे हैं कहीं भी किसी भी प्रकार की कमी पाई जा रही है तो उसे अविलंब 1 सप्ताह के अंदर ठीक करने का निर्देश दिया जा रहा है अगर ऐसा नहीं होता तो उससे संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सीतामढ़ी सांसद सह अध्यक्ष जिला स्तरीय समन्वय एवम अनुश्रवण समिति की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में दिशा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी के सहयोग एवम सक्रिय प्रयास से जिले का विकास होगा। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी जहाँ प्रशंसा के पात्र है,वही निम्न प्रदर्शन करने वाले अथवा कार्य मे शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारी हर हाल में स्वयं में जरूर सुधार कर ले। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को अच्छे वातावरण में बेहतर तरीके से अपनी समस्याओं को रखने एवम उनके बहुमूल्य सुझाव के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।इसके पहले बैठक में पूर्व की बैठक की कार्यवाही के अनुपालन के साथ-साथ एजेंडवार सभी विन्दुओ पर व्यापक समीक्षा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने जहाँ अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ रखा,वही जिला के विकास को लेकर भी कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।उपस्थित सदस्यों द्वारा हर घर नल का जल योजना में गड़बड़ी को लेकर उठाये गए प्रश्नों के आलोक में सांसद सह अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्यों को इस योजना की वार्डवार सूची उपलब्ध करवा दी गई है,उनसे आग्रह है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्वयं भी योजनाओ की जाँच करें एवं गड़बड़ी पाई जाने पर सीधे जिलाधिकारी को सूचित करें। उन्होंने कहा जिला प्रशासन भी अधिकारियों की टीम बनाकर नियमित रूप से जाँच करवा रही है। रुन्नीसैदपुर को नगर पंचायत हेतू प्रस्ताव भेजने को लेकर बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया,साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि योग्यता रखने वाले अन्य प्रखंड से भी प्राप्त प्रस्ताव को भेजा जाएगा। कई सदस्यों द्वारा नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के संबध में उठाये गए प्रश्नों के आलोक में अध्यक्ष ने कहा कि सभी नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन को पूर्ण रूप से कार्यरत करे। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों के फोन नंबर को सभी अधिकारी अपने फोन में सेव करें, साथ ही उनके फोन को जरूर उठाये।रीगा चीनी मिल को चालू करने को लेकर भी बैठक में विस्तार चर्चा की गई,साथ ही यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान गतिरोध को दूर करने में सभी जनप्रतिनिधि भी सहयोग करेंगे। सुपैना पूल निर्माण को लेकर उठाये गए प्रश्न पर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 4 जनवरी को इसका टेंडर है,शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। जनवितरण,शौचालय निर्माण,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,दाखिल खारिज के लंबित मामले,धान अधिप्राप्ति, स्वास्थ्य विभाग,सड़क निर्माण एवम मरम्मती,प्रधानमंत्री आवास योजना,मेहसौल ओवर ब्रिज आदि को लेकर भी माननीय सदस्यों द्वारा उठाये गए प्रश्नों का संबधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक करवाई की बात कही गई।जिलाधिकारी ने ने कहा कि सभी माननीय सदस्यों द्वारा दिये गए सुझाव काफी महत्वपूर्ण है,इसे गंभीरता से लेकर इस पर अमल किया जाएगा ,साथ ही प्राप्त शिकायतो का भी त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों एवम अधिकारियों को नववर्ष की अग्रिम बधाई भी दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज मध् निषेध टीम ,सीतामढ़ी और ALTF की संयुक्त छापामारी में परसौनी , भगवानपुर मुसहरी टोला में करीब 350 Kg. किण्वित जावा महुआ बरामद कर विनष्ट किया गया और 6 लीटर चुलाई शराब और एक चुलाई मशीन जप्त कर अज्ञात अभियोग दर्ज किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पिपराही प्रखंडों में रेत पर तरबूज की खेती कर किसान चलाते हैं अपना परिवार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पिपराही थाने के तीन चौकीदार निलंबित अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान में बरती गई लापरवाही के लिए की गई करवाई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीतामढ़ी:- नगर स्थित ललित आश्रम में जिला युवा कांग्रेस द्वारा मंगलवार को देश के प्रथम गृह मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
बोखड़ा से रवि कुमार की रिपोर्ट
बेल्ट्रॉन द्वारा आयोजित वित्तीय वर्ष 2019 20 में सीबीटी एवं टाइपिंग परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी डीएम ने की बैठक आज होगा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई केंद्र का कोलकाता के पदाधिकारी ने किया निरीक्षण जिला शिवहर राजलक्ष्मी कैंपस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा सेटी संस्थान के द्वारा ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम का कोलकाता के बड़ौदा सिटी संस्थान के अधिकारी नंद जी ने निरीक्षण किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
