Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार के पश्चमी चम्पारण के मैनाटांड़ से अमित कुमार जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर मंगलसिंह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्लस टू में ग्यारवें के छात्राओं से अवैध पैसे की उगाही को लेकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हुआ है।अभिभावकों का कहना है कि प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश कुमार के द्वारा ग्यारवें वर्ग के छात्राओं के अनुपस्थिति के लिए डेढ़ सौ रुपया परीक्षा हेतु एवं प्रयोगिक परीक्षा के लिए सौ रुपया मनमाने तरीके से अवैध वसूली की जा रही है।अभिभावकों ने अपना नाम नहीं छपने के तर्क को लेकर बताया कि अगर अभिभावक का नाम का खुलासा हो जाये तो प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्रा को चिन्हित कर उनके परीक्षा में अंक कम दिए जायेगे। उन लोगों का कहना है कि इस तरह से अवैध पैसा वसूली से गरीब वर्ग के लोगों को परेशानी हो रही है। विद्यालय सूत्रों के द्वारा भी ये बात सत प्रतिशत सच बताई जा रही है। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश कुमार ने इस सम्बन्ध में बताया कि ऐसी कोई बात नहीं,जबकि सभी ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा ही हो रहा है।
बिहार राज्य के पश्चमी चम्पारण जिला के मैनाटांड़ प्रखंड से से अमित कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में कन्याओं का सामूहिक विवाह धूम-धाम से सम्पन्न हुआ। मंदिर के अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि विगत चार हफ्ते से सामूहिक विवाह की तैयारी की जा रही थी, जिसमें कन्याओं के पिता ने अपनी-अपनी पुत्री का पंजीयन करवा रखा था। वहीं पूर्व मेनेजर प्रकाश ने बताया कि विधिवत मंत्रोउच्चारण करा कर कन्याओं की शादी कराई गई। बारात दुर्गा मंदिर से होकर मेला चौक मैनाटांड़ बाजार तक घुमाया गया और साथ ही समूहिक शादी में ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने भी जोश दिखाया। मौके पर मैनाटांड़ बीडीओ संजय कुमार पांडेय ,मैनाटांड़ थाना अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अमित कुमार,जिला पश्चिमी चम्पारण के मैनाटांड़ प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाओ को रसोई गैस के रख रखाव की जानकारी दी गयी। मैनाटांड़ प्रखंड के गैस एजेंसी द्वारा रसोई गैस के रख रखाव एवं उचित प्रबंधन के बारे में महिलाओ को विशेष जानकारी दी गयी।इस मौके पर एच पी गैस के सेल्स ऑफिसर ने बताया की ईंधन बचत की जिम्मेवारी प्रत्येक महिलाओ को होनी चाहिए क्योकि ईंधन सुरक्षित रहेगा तो मनुष्य सुरक्षित रहेगा।उन्होंने कहा है की खाना पकाने के बाद सबसे पहले रेगुलेटर को बंद करे.अगर गैस लिक कर रहा है तो खिड़की-दरवाजा खोलकर घर में लगे बिजली के किसी भी स्विच को छेड़छाड़ न करे और अविलम्भ गैस तकनीकी से सम्पर्क करना चाहिए।इस प्रशिक्षण में कई महिलाएं उपस्थित थी।
Transcript Unavailable.
