अमित कुमार,जिला पश्चिमी चम्पारण के मैनाटांड़ प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाओ को रसोई गैस के रख रखाव की जानकारी दी गयी। मैनाटांड़ प्रखंड के गैस एजेंसी द्वारा रसोई गैस के रख रखाव एवं उचित प्रबंधन के बारे में महिलाओ को विशेष जानकारी दी गयी।इस मौके पर एच पी गैस के सेल्स ऑफिसर ने बताया की ईंधन बचत की जिम्मेवारी प्रत्येक महिलाओ को होनी चाहिए क्योकि ईंधन सुरक्षित रहेगा तो मनुष्य सुरक्षित रहेगा।उन्होंने कहा है की खाना पकाने के बाद सबसे पहले रेगुलेटर को बंद करे.अगर गैस लिक कर रहा है तो खिड़की-दरवाजा खोलकर घर में लगे बिजली के किसी भी स्विच को छेड़छाड़ न करे और अविलम्भ गैस तकनीकी से सम्पर्क करना चाहिए।इस प्रशिक्षण में कई महिलाएं उपस्थित थी।
