बिहार के पश्चमी चम्पारण के मैनाटांड़ से अमित कुमार जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर मंगलसिंह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्लस टू में ग्यारवें के छात्राओं से अवैध पैसे की उगाही को लेकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हुआ है।अभिभावकों का कहना है कि प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश कुमार के द्वारा ग्यारवें वर्ग के छात्राओं के अनुपस्थिति के लिए डेढ़ सौ रुपया परीक्षा हेतु एवं प्रयोगिक परीक्षा के लिए सौ रुपया मनमाने तरीके से अवैध वसूली की जा रही है।अभिभावकों ने अपना नाम नहीं छपने के तर्क को लेकर बताया कि अगर अभिभावक का नाम का खुलासा हो जाये तो प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्रा को चिन्हित कर उनके परीक्षा में अंक कम दिए जायेगे। उन लोगों का कहना है कि इस तरह से अवैध पैसा वसूली से गरीब वर्ग के लोगों को परेशानी हो रही है। विद्यालय सूत्रों के द्वारा भी ये बात सत प्रतिशत सच बताई जा रही है। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश कुमार ने इस सम्बन्ध में बताया कि ऐसी कोई बात नहीं,जबकि सभी ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा ही हो रहा है।