जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में होली एवं शब -ए - बरात पर्व मनाने एवम इस अवसर पर विधिव्यवस्था के संधारण को लेकर जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय की अध्यक्षता में पुपरी अनुमंडल अंतर्गत बाजपट्टी प्रखंड, पुपरी प्रखंड एवं नानपुर प्रखंड के थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक स्वर में सभी ने कहा कि DJ पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा इसका उल्लंघन करने वाले डीजे मालिको/संचालकों पर विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अश्लील गाने प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई कारवाई की जाएगी।दोनो पर्वों को सौहाद्रपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न किया जायेगा। इस दौरान वाहन चालकों द्वारा धीमी गति से वाहन चलाया जाएगा।इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा। जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने कहा कि पर्व के अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर जिले में 650 से अधिक पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चिरैया आई सी डी एस कार्यालय का कार्यपालक सहायक व दो महिला पर्यवेक्षिकाएं विगत कई दिनों से गायब बताए जा रहे है। जिसके कारण प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं भुगतान बाधित हो गया है। ऐसे में इनके घर होली का रंग फीका पड़ सकता है। मानदेय भुगतान की कागजी प्रक्रिया को पुरी करने के लिए सेविका व सहायिकाएं इन गुम हुए कर्मियों को ढूंढने में लगे हुए है। कार्यपालक सहायक राजेश रंजन कुमार 9 मार्च से कभी कार्यालय नही आए है। इसी प्रकार महिला पर्यवेक्षिका शोभा कुमारी एक मार्च से व सरिता सुमन 11 मार्च से गायब बतायी जा रही है। विभागीय कर्मियों के साथ कार्यालय की उपस्थिति पंजी भी उनके गायब रहने की पुष्टि करती है। हैरत की बात तो यह है कि विगत कई दिनों से इन कर्मियों के गायब रहने के बाद भी सीडीपीओ ने उनकी हाजिरी नही काटी है। जो गहन जांच का विषय है। लम्बे अंतराल तक कार्यालय से गायब रहने वाले कर्मचारियों की हाजिरी नही काटना कई अनुतरित प्रश्नों को जन्म दे रहा है। जबकि विभाग से जुड़े कई कर्मियों का कहना है कि सीडीपीओ की कृपा दृष्टि से वेलोग घर बैठकर ही तनख्वाह लेते है। यदि डीएम द्वारा मामले की जांच की जाए तो उक्त कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा हो जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पशमी चंपारण जिला अंतर्गत प्रखंड बगहा 1 के चौतरवा थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में होली एवं शब -ए -बरात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई जिसमें हिंदू , मुस्लिम दोनों का पर्व एक ही दिन पर है इसको लेकर किसी प्रकार की हला हुरदंग ना हो इस पर बैठक की गई किसी भी प्रकार की डीजे एवं असामाजिक तत्वों की उपयोग पर पाबंदी रहेगी ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पछमि चंपारण जिला के बेतिया मैनाटांड़ रोड में भागहा पुलिस ने रामपुर गांव के समीप से तीन शराबी को गिरफ्तार किया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि तीनों शराबी नशे में धुत थे ।एवं रोड पर चहकदमी कर रहे थे तीनों शराबी के पास से 2 लीटर शराब भी बरामद हुई है ।तीनों शराबी रामपुर गांव के बरवा परसौनी गांव निवासी रामकिसुन् राम ,सुरेंद्र पासवान ,एवं बहादुर बैठा को शराब के नशे में थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार किया मध निषेध के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पुरनहिया थाना क्षेत्र के बेदौल बाज वार्ड 12 निवासी शंकर सिंह का दो पहिया वाहन बसंत पट्टी चौक स्थित है इंडो कैश एटीएम के समीप से सोमवार को सुबह तकरीबन एगारह से बारह बजे के बीच में अज्ञात चोरों द्वारा होंडा शाइन सिल्वर कलर बाइक चोरी कर ली जिसका गाड़ी नंबर GJ27DO 5632 है ।वाहन मालिक ने बताया कि एटीएम से पैसा निकासी करने आए थे उसी समय अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। एवं दोपहिया मालिक द्वारा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पताही थाना परिसर में नए थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने शांति पूर्ण होली पर्व को लेकर शांति समिति का किया बैठक, शांति समिति के बैठक में जिहुली मुखिया विकास कुमार, जिला परिषद सदस्य नसीम अख्तर, बेतौन मुखिया रामबाबु साह, परसौनी कपूर मुखिया रीता देवी , सरपंच दशरथ कुमार चौरसिया, पंसस प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह ने नए थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह को माला पहना एवं शॉल ओढ़ा एवं बुके देकर स्वागत किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

12 मार्च शनिवार को प्रातः 10 बजे से व्यवहार न्यायालय,सीतामढ़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन। सभी तैयारियॉ पूर्ण,राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन को लेकर सात बेंच का किया गया गठन,इसके अतिरिक्त पुपरी एवम बेलसंड के लिए एक-एक बेंच का गठन किया गया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत प्रखंड बगहा 1 के आईसीडीएस कार्यालय के प्रधान लिपिक शंभू शरण पांडेय ₹25000 रिश्वत लेते निगरानी के हाथों रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए । बताया जा रहा है कि एक आंगनबाड़ी सेविका को स्थाई करने हेतु ₹25000 की मांग शंभू शरण पांडे ने की थी आंगनबाड़ी सेविका के देवर रजनीश कुमार गिरी डुमरिया निवासी ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की शिकायत करने पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया एवं जांच उपरांत इस मामले को सही पाया । इसके बाद गुरुवार को पैसे देने की बात की गई जैसे ही रजनीश कुमार ने आईसीडीएस कार्यालय बगहा1के बड़ा बाबू शंभू शरण पांडे को ₹25000 दिया। उसी समय निगरानी विभाग की टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ मुजफ्फरपुर लेकर चले गए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सीतामढ़ी-सह-शिवहर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने का कार्य आज से शुरू हुआ। आज एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी रेखा कुमारी (जनता दल यू) से प्रत्याशी है। गौरतलब हो कि 9 मार्च से 16 मार्च तक 11 बजे पूर्वाहन से 3 बजे अपराहन तक नामांकन दाखिल की तिथि निर्धारित है। इस अवधी में विधिव्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम-एसपी ने अपने संयुक्त आदेश के तहत पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। अभ्यर्थी सहित तीन ही लोग निर्वाची पदाधिकारी के कार्यलय में जाने के लिए अधिकृत होंगे। समस्त निर्वाचन क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का उलंघन करने वाले पर करवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।