निजी तौर पर इलाज करा रहे 2500 से ज्यादा मरीजों को मिल रही है मदद - टीबी से जंग जीतना है जरूरी : डॉ रंजीत राय - दवाई खाना बीच में नहीं छोड़ें, डोज पूरी करें - 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है
मधुबन, सुगौली, रक्सौल, हरसिद्धि प्रखंडों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान - स्तनपान से बच्चों में दस्त के खतरों से होता है बचाव -1 से 7 अगस्त तक चलेगा स्तनपान सप्ताह - डॉ शशिकांत पासवान
नगर भवन मोतिहारी के सभागार में जिले के तीन प्रखंडों मोतिहारी, छौड़ादानो एवं तुरकौलिया के सभी ग्रामपंचायत के मुखिया का पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं सेंटर फॉर कैटेलाईजिंग चेन्ज के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक एवं स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सयुक्त रूप से डॉ. रणजीत कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रभात कुमार, जिला आपूर्ति आयुक्त, मोनू कुमार, सीनियर डिप्टी कलेक्टर, यशवंत कुमार, सीनियर डिप्टी कलेक्टर, नीरज सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी छौड़ादानो, डॉ. श्रवण पासवान, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मोतिहारी ने किया I
मिली बड़ी जिम्मेदारी
तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
जिले के विभिन्न प्रखंडों को कालाजार से मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 22 जुलाई से 05 अगस्त 2022 तक कालाजार रोगी खोज अभियान चला रही है। जिला वेक्टर नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार, वीबीडीएस डॉ सुजीत कुमार वर्मा एवम अरूण कुमार की देख रेख में आशा फैसिलेटेटर व आशा द्वारा खोज किया जा रहा है। इसमें मझौलिया, बैरिया, एवम चनपटिया प्रखण्ड में कालाजार मरीजों की खोज चल रही है। खोज के दौरान अगर कालाजार के मरीज मिलते हैं तो उनका इलाज कराया जाएगा। वीबीडीएस ने बताया कि खोज के दौरान यदि कोई व्यक्ति 15 या उससे अधिक दिनों से बुखार से पीड़ित है और मलेरिया की दवा व एंटीबायोटिक लेने के बाद भी बुखार ठीक नहीं हुआ हो, तो उसे चिह्नित किया जा रहा है। पेट बड़ा हो गया हो या फिर भूख नहीं लगने के लक्षण हों तो ऐसे व्यक्ति को आशा कार्यकर्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाकर जांच कराएंगी। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति का पूर्व में इलाज हुआ हो और फिर भी उसमें कालाजार के लक्षण दिख रहे हैं तो उसे आशा कार्यकर्ता मायागंज अस्पताल जाने के लिए कहेंगी।
बिहार राज्य के चम्पारण जिला से शाहिस्ता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार के द्वारा जानकारी दी गयी है कि कि कोरोना से बचाव को लेकर आज गुरुवार को जिले के सभी 27 प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य कोविड टीकाकरण केंद्रों पर महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ससमय टीकाकरण जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार, कोरोना टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया है। जिसके तहत कोरोना टीका की पहली, दूसरी, या बूस्टर डोज़ से वंचित रहे लोगों को लक्षित कर टीकाकरण किया जा रहा है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बरसात के आते ही डेंगू, चिकुनगुनिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने लगता है। लोग इस बीमारी से बचें, इसके लिए पूरे जिले में डेंगू और चिकनगुनिया माह मनाया जा रहा है। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जेई की बीमारी हो सकती है। इन बीमारियों के लक्षण, उपचार और बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।
