जामिया अरबिया मील मदरसा से सोलह बच्चों ने मुक्कमल किया हिफ्ज-ए-कुरान सुगौली,पू.च :--जामिया अरबिया मील मदरसा से सोलह बच्चों ने हिफ्ज ए कुरान मुकम्मल किया। रविवार इस्लामिक महीना शाबानुल मोअजम के महीने में तकमिले हाफिज कुरान शरीफ का प्रोग्राम मुनेकीद किया गया।जिसकी सदर मोजीबुर रहमान,सेक्रेटरी डॉ मो अनवारुल,कारी रेहान,मोनाजिर,मौलाना अफजल,मौलाना वसी अख्तर,सेराजुल हक के हाथों से पगड़ी बांधी गई।सदर मोजीबुर रहमान,सेक्रेटरी डॉ मो.अनवारुल ने इल्म की अहमियत समझाया। सदर मोजीबुर रहमान ने कहा कि कुरान के हुकूक के बारे में बताया जिस और फरमाया कि जो शख्स कुरान की हिफ्ज करे और उस पर अमल करे वो कयामत के दिन अर्श के साए में रहेगा। जिन बच्चों ने हिफ्ज कुरान किया उन हफ्फाज ए कराम को दस्तार से भी नवाजा गया।सोलह बच्चे कुरान मुकम्मल कर हाफिज बने। वही मील मदरसा के कारी जिन्होंने बच्चों को अपने दिन में चलने और हक और हुकुम को सोचने और समझने का इल्म दिया उन सभी का हौशला अफजाई की और मदरसे की तरफ से लोगों को मोखातब करके कहा हम सब मदरसे की हर तरह की ताऊन करें और मदरसे को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। वहीं जामिया अरबिया मदरसा से तालीम हासिल कर हाफिजे कुरान मुकम्मल हुए सोलह बच्चे नरकटियागंज के हाफिज जुवैर आलम,भटहां के हाफिज मुजाहिदीन,दरभंगा के हाफिज सिराजुद्दीन, हाफिज हिदायतुल्लाह, हाफिज नजरे आलम,हाफिज तहसील,हाफिज नदीम,हाफिज कामरान,हाफिज वसीम,हाफिज इरशाद,हाफिज अबरार हसन,हाफिज दिलशाद,हाफिज फैजान,हाफिज सादिक,हाफिज अब्दुल मजीद,हाफिज रुईस ने कुरान मुकम्मल कर अपने और अपने वालिदेन के लिए जन्नत में जगह बना ली है। सभी के घरों में मिठाइयां बांटी जा रही है। बाहर से आए मेहमान और स्थानीय लोगों ने सभी हाफिज बच्चों को उपहार देकर बच्चों का हौसला अफजाई किया। मौके पर कारी हैदर साहब,मो.शानी,मो.गजनी,मुखिया अशफाक अहमद,आफताब आलम,मो.अब्दुल्ला,मो. मैनुद्दीन, मो.साकिर,मो.जाकिर,मो.रुसतम आलम,मो.शौकत अली सहित कई लोग मौजूद रहे।

आई मोदी की गारंटी वाली गाड़ी सुगौली:--नगर के सुगौली गांव वार्ड नंबर 17 में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मौके पर प्रदीप सर्राफ सहित अन्य लोगों ने लाभार्थियों को संबोधित किया एवं प्रधानमंत्री के "पंच प्रण"का संकल्प दिलाया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद विकसित भारत का संकल्प यात्रा की गाड़ी सभी गाँवों में पहुंचेगी ताकि कोई भी परिवार केन्द्र सरकार की योजना से वंचित ना रहे। इस कार्यक्रम में नगर मंडल के कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।मौके पर मुख्य रूप से नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नासरीन अली,पूर्व मुख्य पार्षद उमेश प्रसाद,भाजपा नेता अंकुर चौधरी,वार्ड पार्षद सह मंडल अध्यक्ष रवि पासवान,सुजीत सहनी,बिट्टू ठाकुर, अमानुल्लाह मियां,शिव राम, सुबोध चौधरी,चन्दन गुप्ता,शम्भु यादव,अशोक सोनी,सुरेश प्रसाद,अमर प्रसाद,अखिलेश कुमार,जदयू नेता मो.शाबीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सुगौली,पू च:--पिछले दिनों राष्ट्रीय उच्च पथ पर प्रोपर्टी डीलर की हुई हत्या का एसआईटी पुलिस की टीम ने सप्ताह भर में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है।और इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।साथ हीं हत्याकांड में प्रयुक्त दो देशी कट्टा,चार कारतूस और एक स्कॉर्पियो बरामद किया है।यहां बता दें कि पिछले रविवार को प्रोपर्टी डीलर अनूप कुमार सिंह रकसौल की ओर से एक कार से आ रहा था।जब वह सुगौली के बंगरा स्थित निर्माणाधीन टॉल टैक्स पहुंचा तभी आगे चल रहे स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने रास्ता रोक अनूप को गोलियों से भुन दिया। जिससे वह अधमरा हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मोतिहारी पहुंचाया,जहाँ इलाज के दौरान अनूप की मौत हो गई।उसकी मौत को लेकर पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्र ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया। जिसके बाद टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से मामले की जाँच करते हुए हत्याकांड का पटाक्षेप किया। एसआईटी की टीम में रहे सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी,पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी सुबोध कुमार,रकसौल अनुमंडल पदाधिकरी धीरेंद्र कुमार,सुगौली पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिन्हा,थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार,पलनवा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो,बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान,मनीष कुमार,अभिनव राज,त्रिभुवन कुमार सहित पुलिस बल के जवानों ने चार अपराधियों को हथियार और वाहन के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार लोगों में सीतामढ़ी जिला के सहियारा के सौरभ कुमार सिंह,मेजरगंज के शिवम कुमार सिंह,रीगा के श्रवण कुमार और हरैया थाना के संतोष सिंह को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए अपराधियों पर अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है।

पीपराकोठी झखरा औघड़ पंथी मठ परिसर में लगे मेले में आर्म्स लहराने वाला युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके तीन दोस्त फरार हो गए। गिरफ्तार युवक झखरा उपराटी के जवाहर सहनी का पुत्र विकास कुमार बताया गया है। जिसे स्थानीय पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर एक देशी कट्टा व दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि युवक अपने तीन दोस्तों के साथ मेला में आर्म्स के साथ गया था। वहीं मेले में हाथ में लहराते हुए घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की अंदेशा से सहम गए। मेले में दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

राजेपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार टूट कर गिरने से 11 दुकानें जलकर खाक हो गयीं। जिसमें तीस लाख रुपए की संपत्ति व नगदी जल जाने का बात दुकानदारों ने बताया। आग लगने से श्रीराय, बाउवा लाल यादव, जयप्रकाश ठाकुर, मोहम्मद असलम, राम नारायण साह, राज कुमार राम, राजेंद्र सहनी, अशोक प्रसाद, अनुरुद्ध ठाकुर, राम बाबू साह,रुदल साह का दुकान जलकर खाक हो गया।

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में मनायी गयी। अध्यक्षता मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रज किशोर ठाकर ने किया। संचालन अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि राय सुंदर देव शर्मा ने कहा कि कपूर्री ठाकुर जीवन भर गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे। वहीं, स्वागताध्यक्ष अमरेन्द्र कुआर सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सभी वर्गो के नेता थे। मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रजकिशोर ठाकुर ने कहा कि कपूर्री ठाकुर ने सभी वर्गों के लिए काम किया। मौके पर संजय कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, रामाकान्त प्रसाद यादव, हिरामुनी पासवान, श्री कुमार पासवान बलीराम शर्मा, श्री कृष्णा चन्द्र ठाकुर, संतोष ठाकुर शिक्षक, कुन्दन कुमार सिंह, चन्द्रभूषण मोर्य, राजा सहनी, अनिरूद्ध सहनी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अशोक हजरा आदि थे।

मुफस्सिल थाने के रुपडीह गांव में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी दो भाइयों से 10 लाख के आभूषण व10 हजार नकदी लूट ली। इसी थाना क्षेत्र के क्षेत्र के भेड़िहरवा गांव निवासी व्यवसायी शिवम कुमार ने एफआईआर के लिए थाने में आवेदन दिया है। एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया गया है। शिवम का शहर के छतौनी में ज्वेलर्स एवं साड़ी का शोरूम है। वह अपने बड़े भाई पप्पू सोनी के साथ सुबह नौ बजे अपनी दुकान से आभूषण लेकर पटपरिया गांव के लिए निकले थे। रास्ते में रुपडीह गांव में एक ग्राहक से बकाया रुपये लेकर निकले। वहां से निकलते ही पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर दोनों भाइयों पर पिस्टल तान दी। जेवर वाला बैग छीन लिया और पॉकेट से पर्स भी निकाल लिया। पर्स में करीब 10 हजार रुपये थे। भागते समय बदमाश उनकी बाइक की चाबी निकाल ले गए। कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों ने बाइक की चाबी फेंक दी।

सुगौली,पू च:-स्थानीय पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर तुरकौलिया थाना के एक नामजद को गिरफ्तार कर तुरकौलिया पुलिस को सौंपा है।इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी गुप्त सूचना मिली कि तुरकौलिया थाना कांड का एक नामजद सुगोली थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है।इसको लेकर उन्होंने पुलिस बल को उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा। जहां से नामजद विकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि तुरकौलिया थाना के थानाध्यक्ष राजरूप राय और दरोगा सुबोध कुमार को गिरफ्तार अभियुक्त को सौंपा गया।गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में तुरकौलिया थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार थाना में दर्ज कांड संख्या 327/23 का नामजद अभियुक्त है। जिसने अपने अन्य साथियों के साथ भेला छपरा में बाइक सवार को लूट लिया था। सुगौली थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार को तुरकौलिया थाना को सुपुर्द किया गया।

सुगौली,पू च:-स्थानीय पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर तुरकौलिया थाना के एक नामजद को गिरफ्तार कर तुरकौलिया पुलिस को सौंपा है।इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी गुप्त सूचना मिली कि तुरकौलिया थाना कांड का एक नामजद सुगोली थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है।इसको लेकर उन्होंने पुलिस बल को उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा। जहां से नामजद विकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि तुरकौलिया थाना के थानाध्यक्ष राजरूप राय और दरोगा सुबोध कुमार को गिरफ्तार अभियुक्त को सौंपा गया।गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में तुरकौलिया थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार थाना में दर्ज कांड संख्या 327/23 का नामजद अभियुक्त है। जिसने अपने अन्य साथियों के साथ भेला छपरा में बाइक सवार को लूट लिया था। सुगौली थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार को तुरकौलिया थाना को सुपुर्द किया गया।

आलू मक्का की खेती की हूं फसल अच्छा हुआ है