भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में मनायी गयी। अध्यक्षता मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रज किशोर ठाकर ने किया। संचालन अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि राय सुंदर देव शर्मा ने कहा कि कपूर्री ठाकुर जीवन भर गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे। वहीं, स्वागताध्यक्ष अमरेन्द्र कुआर सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सभी वर्गो के नेता थे। मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रजकिशोर ठाकुर ने कहा कि कपूर्री ठाकुर ने सभी वर्गों के लिए काम किया। मौके पर संजय कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, रामाकान्त प्रसाद यादव, हिरामुनी पासवान, श्री कुमार पासवान बलीराम शर्मा, श्री कृष्णा चन्द्र ठाकुर, संतोष ठाकुर शिक्षक, कुन्दन कुमार सिंह, चन्द्रभूषण मोर्य, राजा सहनी, अनिरूद्ध सहनी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अशोक हजरा आदि थे।