पुरनहिया, शिवहर दबीया से मारकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
दो पक्षो ने थाने में अलग अलग दर्ज कराई प्राथमिकी
समाहणालय में बिना वजह आम आदमी के प्रवेश पर लगी रोक। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वनक्षेत्र से दो वन अपराधी को किया गया गिरफ्तार। गुप्त सुचना के आधार पर की गई छापेमारी में शिशम की गुल्ली भी जब्त की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुगौली। सुगौली में कोरोना जांच के दौरान दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। क्षेत्र में मचा हड़कंप।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पवित्र रमजान माह शुरू होने पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा,कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यक्ति का सचेत रहना बेहद आवश्यक है। सभी लोग घर के अंदर रहकर ही इबादत करें। आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रमजान रहमतों का महीना है। इसमें खुदा के रहमतों की बारिश होती है। खुदा रोजेदारों की दुआएं कबूल करते हैं इनकी इबादत खुदा स्वीकार करते। श्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने खुदा से दुआ की है कि बदले में तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश और प्रदेश के लोगों को चैत्र नवरात्र एवं वैशाखी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ है, सजक और सतर्क रहने को भी कहा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। मुख्यमंत्री जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि चैत्र नवरात्र समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आये, यही उनकी शुभकामना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये हर व्यक्ति को सजग एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वैशाखी का पर्व किसानों के जीवन में उमंग और उल्लास का संदेश देता है। फसल तैयार होने पर खुशी व्यक्त करने वाला यह पर्व देश के विभिन्न भागों में विविध लोक पर्वों के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हमें समाज में समरसता तथा पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने और समर्पण की भावना से सेवा का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक है। इसका सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है। सब लोग घर के अंदर रहें, आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।
सीतामढ़ी मेजरगंज खैरवा में आज चैती ,दुर्गा पूजा कलश यात्रा, 111 कन्याओं द्वारा निकली गईं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बड़ी मात्रा में सौफी शराब लदा मारुति सैंटरो कार को पुलिस ने किया जप्त, रीगा थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार एएसआई हरे कृष्णा सिंह ने भबदेपुर कपरौल गांव से शराब लदा कार को किया जप्त, मौके से तस्कर हुआ फरार,जल्द होगी शराब तस्कर की गिरफ्तारी ,रीगा थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने दी जानकारी। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
-रीगा प्रखंड अंतर्गत कुल 419 लोगों को लगाया गया कोविड-19 का टीका, हालांकि अभी तक प्रखंड क्षेत्र में तकरीबन 7056 लोगों को लगाया जा चुका है टीका, रीगा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर 22 लोगों का किया गया कोविड जांच, सभी का रिपोर्ट नेगेटिव सीएचसी प्रभारी डॉ उदयभानु सिंह ने दी जानकारी
