महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के सहयोग से 10 दिवसीय शोध प्रविधि पाठ्यक्रम (आरएमसी) का उद्घाटन राजकुमार शुक्ल सभागार में हुआ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डा.संजय जैसवाल ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अमृत भारत योजना के तहत सुगौली स्टेशन पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसको लेकर शनिवार को पूरे दिन स्थानीय रेलवे अधिकारी जोर शोर से लगे रहे। इसकी जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक नीलमणि तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर आकर्षक पंडाल बनाया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर फरियादियों की फरियाद सुनी गई। मौके पर राजस्व अधिकारी सह प्रभारी सीओ नेहा कुमारी एवं थानाध्यक्ष धनंनजय शर्मा ने फरियादियों की समस्या सुन समाधान के दिशा में आवश्यक कार्रवाई किया। जनता दरबार में कुल चार मामले सुनवाई के लिए आए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुगौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के अमीर खां टोला के समीप सिकरहना नदी में डूबने से एक एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक नगर के निमुई गांव निवासी बिगू राय (66) वर्ष बताया गया है। जिसका शव शुक्रवार की अहले सुबह सिकरहना नदी से निकाला गया। घटना के बाबत बताया जाता है कि मृतक सरेह में भैस चराने गया था। जहां पैर फिसलने के बाद गहरे पानी में जा गिरा। जो घर वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इसी दौरान नदी के किनारे पानी में शव देख स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना परीजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव देख रोने बिलखने लगे। इस बाबत थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर एएसआई सीताराम दास को घटना स्थल पर भेजा गया। जहां से डूब कर मरे व्यक्ति के शव बरामद कर पोस्मार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुगौली। बेतियां जाने के दौरान भीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का छपवा में समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।

सुगौली पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव बुधवार को सुगौली स्टेशन पहुंच आगामी कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। जहां आगामी 6 अगस्त को स्टेशन परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम रेलवे के द्वारा सुगौली स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगो के हित मे होगा। डीआरएम श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत देश के 508 स्टेशनों का मांडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए चयन किया गया है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सुगौली प्रखंड क्षेत्र में आई फ्लू का प्रकोप बढ़ गया। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि आपसी संपर्क के कारण बच्चों में आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़े हैं। आई फ्लू के चपेट में आने से पीड़ितों के आंख लाल और फुल जा रहा है। वहीं आंखों में जलन और आंख गड़ना शुरू हो जा रहा है। जिससे वैसे व्यक्ति बेसहज महसूस कर रहे है। आई फ्लू से पीड़ित कुछ लोगों को बुखार भी आ जा रही है। वहीं इसका व्यापक असर छात्रों पर भी पड़ रहा है। जिससे छात्रों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सरयू प्रसाद नायक महाविद्यालय के सभागार में अनुदान की राशि को कर्मचारियों के बीच वितरण को लेकर सोमवार को कार्यरत कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य शत्रुघ्न पाठक ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते श्री पाठक ने इसको लेकर आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि जैसा कि प्राचार्य मनोहर मिश्रा ने बताया कि सरकार के द्वारा 2016 का परीक्षा फल के आधार कर्मचारियों के लिए अनुदान स्वरूप बतीस लाख चार हजार चाय सौ प्राप्त हुआ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.