पुरनहिया---बेदौल बाज गांव मे एक हफ्ता पूर्व हुए अग्नि कांड से प्रभावित हुए परिवार को शुक्रवार के रोज बसंतपट्टी चौक स्थित जीविका महिला समूह संघ द्वारा प्रति परिवार राशन का वितरण किया गया है।अग्निप्रभावित कुल 27 परिवार को चावल,दाल, आलू, नमक,रंग का पूड़िया आदि सामान दिया गया है।
जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित श्री राधाकृष्णन भवन के सभा कक्ष में मोतीझील के विकास हेतु पदाधिकारियों के साथ हुआ समीक्षा बैठक। मोतीझील के विकास कार्यो में लाये तेजी : जिलाधिकारी। मोतिहारी के विकास एवं सुंदरता को ले जिला प्रशासन है तात्पर्य... आम लोगों से सहयोग अपेक्षित। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी विभागों के पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर मोतीझील के विकास कार्यो को करे पूर्ण। जिलाधिकारी महोदय ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया कि चिन्हित जगहों पर वाहन पार्किंग के निर्माण का कार्य अविलम्ब करे शुरू। जिलाधिकारी महोदय ने बिजली विभाग के स्कूटी इंजीनियर को निर्देशित करते हुए कहा रोड पर जो भी पोल है उसे जल्द करे शिफ्ट। वही सरकारी दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग का कार्य कराने का लिया गया निर्णय। वही जिलाधिकारी महोदय ने सभी विभागों की बारी-बारी से समस्याओं को सुना तथा उस पर उसका निराकरण करने हेतु दिया अवश्यक निदेश। जिलाधिकारी महोदय ने मोतीझील के बचे हुए अतिक्रमण को पुनः हटाने को के संबंधित अधिकारी को दिया आदेश। रोइंग क्लब से मीना बाजार के बीच सभी अतिक्रमण से मुक्त करने को ले अधिकारियों को दिया निर्देश। उक्त बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा, उप विकास आयुक्त श्री कमलेश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री शशि शेखर चौधरी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी थे उपस्थित...
अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महादलितों को नहीं मिल रहा नल का जल
अपराध और शराब कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर एन एच 77 पर चला सघन जाँच अभियान।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चोरी मे नकाम हुए चोर ने गृह स्वामी की जान ली।जाँच में जुटी पुलिस टीम। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
पताही शराब तस्करी के आरोपित पताही पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य बच्चे लाल मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि पिछले माह वार्ड सदस्य के घर के बाहर से 3264 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी थी।
बिहार दिवस के मौके पर सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों पर समाजिक दूरी का पालन करते हुए बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार के 38 जिलों के 25 समाज सेवियों को रविवार को पटना के एक होटल मे अंशुल वेलफेयर फाउंडेशन नामक एक गैर सरकारी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस समारोह में केबीसी सीजन 5 के वीनर और मोतिहारी के रहने वाले सुशील कुमार को भी बिहार शौर्य सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज मुंशी सिंह महाविद्यालय के स्मार्ट क्लासरूम में "बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया,, इस समारोह के मुख्य अतिथि सह उदघाटनकर्ता बिहार सरकार के गन्ना विभाग एवम विधि मंत्री प्रमोद कुमार सहित विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, महामंत्री डा.लालबाबूं प्रसाद, डा. हिना चंद्रा और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डा.)अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
