सिकन्दरा प्रखंड के सिकन्दरा - जमुई मुख्य मार्ग अवस्थित एक मात्र बुद्धा हड्डी रोग अस्पताल जन सेवा की एक अनूठी मिशाल पेश की है ! बताते चले कि खरडीह गाँव निवासी रौशन कुमार उम्र 18 साल पिता यमुना मंडल जो पेड़ से गिरने के बाद उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सबिता ने जानकारी दी की सिकन्दरा प्रखंड के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रखंड सचिव सह प्रखंड आर टी आई कार्यकर्ता गिरीश सिंह ने शनिवार को प्रखंड में मनमाने तरीके से परिवहन किराया वसुली के खिलाफ पत्र लिखकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जनता अभी कोविड 19 जैसे खरनाक बीमारी से उबर नही पाई है तो दूसरी तरफ बस ,टेम्पो ,सहित अन्य परिवहन मालिको ने दोगुने से भी अधिक किराया यात्रियों से वसुलने पर लगे हुए है।

सिकंदरा प्रखंड में बीते एक सप्ताह से लगातार वर्षा से खेती करने वाले किसान परेशान नजर आ रहे है। खेतो में उपजी सब्जियां बारिश से बर्बाद हो रहे है। वही किसान सुबोध चौधरी ने बताया कि बे मौसम बरसात होने से किसान को बहुत नुकसान है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव में शनिवार को बजरंगबली के मंदिर के समीप से शव को हटाने की बात पर दबंगों ने तीन युवक को बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया। सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिकन्दरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तालाब में तब्दील नजर आ रही है ! बताते चले कि शनिवार की संध्या पुरजोर वारिश से पूरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वारिश से जल जमाव होने से तालाब में तब्दील हो गयी है ! प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिसर से आने जाने वाले मरीजो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़े से बारिश होने से बीमार को इलाज करने वाला सिकन्दरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुद बीमारू नजर आ रहा है। सरकारी राशि प्रत्येक साल आती होगी लेकिन परिसर को देखने वाला कोई नही। सरकारी अस्पताल सरकार भरोसे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जमुई जिले के सिकन्दरा प्रखंड में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया ! बताते चले कि जिलाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में उप विकास आयुक्त आरिफ अहसन,अनुमंडल पदाधिकारी जमुई प्रतिभा रानी समेत सभी वरीय पदाधिकारियों के द्वारा वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर जमुई के अलग-अलग प्रखंडों का भ्रमण किया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में अवस्थित लछुआर ग्राम में विकास रविदास के किराना दुकान पे आ धमके सिकंदरा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर लाल बाबू महतो वर्दी की मर्यादा को दरकिनार करते हुए समय से दो घंटे पूर्व जबरन दुकान बंद कराने को लेकर विक्रेता को गालियों की बौछार करते हुए डंडे से पिट कर बुरी तरह जख़्मी कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिकन्दरा प्रखंड में कोरेना गाइड लाइन का नही हो रहा है पालन जी हाँ अगर आप सुबह सिकन्दरा चौक पहुँचेंगे तो भीड़ को चीरते हुए आप बाजार जा सकते है। भीड़ इतने की आपको 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब आधे घंटे का समय लग सकता है या यूं कहे कि चौक से बाजार जाने में घंटो समय लग जाता है। गाइड लाइन का पालन 7- 11 बजे तक का खाद्य सामग्री की खरीदारी करने का समय निर्धारित है। लेकिन सिकन्दरा में आपको सभी दुकाने खुली मिलेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिकन्दरा प्रखंड के थाना रोड के समीप राधिका विवाह भवन में रविबार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैम्प लगाकर 45 वर्ष से ऊपर वालो की कोरेना वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण में जो पहला डोज लिये है उनको दूसरा डोज भी पड़ा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिकन्दरा विधान सभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मधु पासवान की बीते गुरुबार की रात्रि निधन के समाचार मिलते ही प्रखंड के भाजपा के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी ! बताते चले कि 1995 में सिकन्दरा विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ी थी ! इस तरह से उनका लगाव सिकन्दरा के लोगो से रहा है ! वही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह महामंत्री सुरेंद्र पंडित ,मीडिया प्रभारी रंजीत जोशी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मधु पासवान भाजपा के प्रखर नेत्री में से एक थी उनके चले जाने के बाद भाजपा को अपूर्ण क्षति पहुँची है