बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम सेबिमली देवी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को जमीनी हक़ मिलना चाहिए ।पुरुषों की तरह ही महिलाओं का अधिकार होना चाहिए। बिमली भी खेती करती है तो इनका कहना है कि महिलाओं को भी किसान का दर्जा दिया जाए। समाज को जागरूक कर महिलाओं को रोजगार मिले तो वो आगे बढ़ेगी और अपने बच्चों को भी बढ़ाएगी

बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सिदानी मांझी से हुई। ये कहते है कि महिलाओं को जमीनी अधिकार होना चाहिए ।महिलाओं के नाम से जमीन की रजिस्ट्री कराना चाहिए। महिलाओं को किसानी से दूर रखा गया है लेकिन उन्हें किसान का दर्जा देना चाहिए ताकि बच्चों की अच्छी परवरिश कर सके

बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मिंटू देवी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं के नाम से जमीन अधिकार होना चाहिए पर वर्तमान में महिलाओं को जमीनी अधिकार नहीं मिलता है। समाज में महिलाएं किसानी कार्य करती है तो उन्हें किसानी अधिकार मिलना चाहिए। जिससे वो आगे बढ़ेगी

बिहार राज्य के जिला जमुई से नागमणि कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कुणाल सिंह से हुई। कुणाल सिंह यह बताना चाहते है कि भारत सरकार ने महिलाओं के भूमि अधिकार हेतु कानून ला रखा है। सरकार ने सभी महिलाओं को अधिकार दिया है की अपने पिता के संम्पति में अधिकार ले सकती है। महिलाओं को भूमि का अधिकार है इसीलिए वह कभी भी अधिकार ले सकती है। वंशावली जो बनते है उनमे महिलाओं का भी नाम इंगित करना चाहिए

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने प्रदीप कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए।महिला भी खेती का काम करती है, तो उन्हें भी किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए।इससे काफी बदलाव देखने को मिलेगा। महिला भी मजबूत होगी उनका परिवार खुशहाल रहेगा। इससे महिला किसी पर आश्रित नहीं रहेगी

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने अनरवा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भी भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला भी खेती का काम करती है, तो उन्हें भी किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने शनीचरी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भी भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला भी खेती का काम करती है, तो उन्हें भी किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही हमारे रोजगार की व्यवस्था की जानी चाहिए। सिलाई मशीन मिलेगा तो कमा पायेंगे

सिकन्दरा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को सुरक्षित शनिवार को लेकर बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के खतरे एवम बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। वही प्रखंड के उ मध्य विद्यालय चितौनी के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कु सिन्हा एवम शिक्षक श्याम कु कुशवाहा ने सयुंक्त रूप से उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से हमेशा बचना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रशांत किशोर जी के आगमन को लेकर जन सुराज संगठन के सदस्यों का राधिका विवाह भवन में आयोजित किया गया बैठक। बैठक की अध्यक्षता सिकन्दरा वार्ड पार्षद विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया । बैठक का संचालन रामवृक्ष महतो के द्वारा किया गया। बैठक में जन सुराज सिकन्दरा विधानसभा प्रभारी ज्ञानेश्वर ने बताया कि 13 अगस्त को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आगमन सिकन्दरा की धरती पर राधिका विवाह भवन में होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला जमुई से रामाराम , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि जितना पुरुषों का अधिकार है उतना ही महिलाओं को मिलना चाहिए।