बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने एक व्यक्ति से महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने के विषय पर बात की और उन्होंने अपनी राय में कहा की महिला को अगर भूमि अधिकार मिला तो समाज में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। बच्चों का भविष्य और शिक्षा बेहतर होगा

बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से कृष्ण कुमार से साक्षात्कार लिया। कृष्ण कुमार ने बताया कि महिलाओं को जमीन में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। महिलाओं को हक़ मिलेगा तो आगे बच्चों के पालन पोषण के लिए फायदेमंद होगा। महिलाओं को अधिकार देने के लिए समाज को जागरूक होना होगा।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने फंटुस कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलायें अपना और अपने बच्चों का अच्छे से परवरिश और पढ़ाई सही से कर पायेंगी।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने नागफनी कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना जरुरी है। अगर उन्हें अधिकार मिलेगा तो वो मजबूत होगी

बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमित कुमार से साक्षात्कार लिया।सुमित कुमार ने बताया कि महिलाओं को भी जमीन में बराबर का हक़ मिलना चाहिए,ताकि उनके बच्चे पढ़ लिख कर कामयाब हो सकें । स्त्री-पुरुष बराबरी के लिए समाज को जागरूक होना बहुत जरुरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला जमुई से नरेंद्र कुमार ,की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रवण कुमार से हुई। श्रवण कुमार यह बताना चाहते है कि महिलाओं का भी जमीन पर अधिकार होना चाहिए। जिस तरह से पुरुषों को जमीन पर अधिकार दिया जाता है उसी तरह महिलाओं को भी दिया जाना चाहिए ।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सविता ने सफाई कर्मी सुचिता देवी से साक्षात्कार लिया। सुचिता देवी ने बताया कि ये सफाई का काम लगातार कर रही हैं ,मगर छे महीने से वेतन नही मिला है। दुर्भाग्यवश प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में चयनित सफाईकर्मी को आज तक वेतन नही मिला है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से अमित कुमार सविता ने मोबाईल वाणी के माध्यम से देवेंद्र कुमार चौधरी से साक्षात्कार लिया।देवेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शिक्षक विभाग के फरमान से शिक्षा विभाग के सभी कर्मी परेशान हो रहे हैं। साक्षत्कार सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बातचीत ।

बिहार राज्य के जमुई जिला से अमित कुमार सविता ने मोबाईल वाणी के माध्यम से मोहम्मद शहजादा से बातचीत की।मोहम्मद शहजादाने बताया कि डीएम का चिट्टी मिला था ,जिसमे बताया गया था विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेगा। शिक्षक स्कूल आएंगे ऐसा कुछ उस पत्र में नही लिखा हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्गत पत्र में है लेकिन शिक्षक विद्यालय जा रहे हैं। कोई शिक्षक 6 बजे से 8 बजे ,कोई शिक्षक 8 बजे से 11 बजे ,कोई शिक्षक 9 से 12 बजे तक बने रहे .

प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने की एक नई और अनोखी पहल उत्तरप्रदेश के युवा ने की है। वो भारत भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।