पंचायत समिति सदस्य शकुंतला देवी को ओबरा प्रखंड का नया प्रमुख चुन लिया गया। उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया गया,। प्रमुख पद के लिए मात्र एकमात्र नामांकन शकुंतला देवी द्वारा किया गया।
जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए दाउदनगर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। राजस्व कर्मचारी ने बताया गया कि जमीन विवाद का कोई नया मामला इस जनता दरबार में नहीं पहुंचा है। तीन पुराने मामलों का निष्पादन किया गया है।
बाल श्रम उन्मूलन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत धावादल ने छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। गोह प्रखंड मुख्यालय के मेला बाजार में संचालित नीले रंग के चाय गुमटी से बाल श्रमिक को विमुक्त कराया है।
लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत प्रखंड के उपहारा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कई गांवों के बुथों पर जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर मोदी सरकार द्वारा गरीबी रेखा से लोगों को ऊपर उठाने के लिए किये जा रहे प्रयासों व दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष ने लोगों से मोदी की गारंटी पर भरोसा रखने का आह्वान किया।
महिलाएं अपने जीवन में एक साथ, एक ही समय में कई भूमिकाएं निभाती है और कितनी ही सारी चुनौतियों का सामना करती है। उनकी इसी लगन को सम्मान दिया है मोबाइल वाणी के श्रोताओं ने। चलिए सुनते हैं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्या कहना है श्रोताओं का।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
उपकारा दाउदनगर में अनुमंडल प्रशासन द्वारा औचक छापेमारी की गई।एसडीओ एवं एसडीपीओ के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सभी वार्डों की तलाशी ली गई। करीब एक घंटे तक छापेमारी की गई।
दाउदनगर में सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय रामाशीष राम घायल हो गए। वे शमशेर नगर के निवासी बताए जाते हैं।यह पता नहीं चल पाया है कि सड़क दुर्घटना कहां और कैसे घटी घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया ,जहां से अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर भेज दिया गया।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा कृषि में जैव उर्वरक एज़ोला के उपयोग के बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
गोह अंचल के उपहारा पंचायत सरकार भवन में सोमवार, भुरकुंडा पंचायत के पिपरा पंचायत भवन में मंगलवार, तेयाप पंचायत सरकार भवन में बुधवार एवं हथियारा पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को कैंप लगाकर जमाबंदी कायम, परिमार्जन व आधार सीडिंग, आपसी बंटवारानामा को लेकर राजस्व कर्मचारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
