इस कार्यक्रम में हम जलवायु परिवर्तन के कारण बदलते मौसम और असमान बारिश के पैटर्न से उत्पन्न हो रहे जल संकट पर चर्चा करेंगे। "मौसम की मार, पानी की तकरार" से लेकर "धरती प्यासी, आसमान बेपरवाह" जैसे गंभीर मुद्दों पर गहराई से विचार किया जाएगा। हम समझेंगे कि कैसे सूखा और बाढ़ दोनों ही हमारे जल संसाधनों को प्रभावित कर रहे हैं, और इन समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक और व्यक्तिगत स्तर पर क्या समाधान हो सकते हैं। हम आपसे जानना चाहते हैं – आपके इलाक़े में पानी की क्या स्थिति है? क्या आपने कोई जल संरक्षण के उपाय अपनाए हैं? या आप इस दिशा में कोई क़दम उठाने की सोच रहे हैं?

इस कार्यक्रम में हम जानेंगे जल संरक्षण और ऊर्जा बचत से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में। साथ ही, यह कार्यक्रम बताएगा कि आप इन योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं और अपने गाँव के विकास में कैसे योगदान दे सकते हैं। स्वच्छ पानी और सतत ऊर्जा के महत्व को समझते हुए, हम एक बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाएंगे। क्या जल सरंक्षण की योजनाओं के बारे में आपने भी सुना है, क्या आप इन योजनाओं का लाभ आपने भी उठाया है, क्या आपके गाँव में जल सरंक्षण की कोई प्रेरणादायी कहानी है ?

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलायें पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है। अब महिला किसी भी क्षेत्र में पिछड़ी नहीं है। सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन समाज के कुछ लोग महिला को आगे बढ़ते हुए नहीं देख पाते हैं। लेकिन हमें महिलाओं को आगे लाने के लिए हर प्रयास करने चाहिए। हमारे देश का भी विकास हो सके।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार कई योजना चला रही है। जिसकी सहायता से महिलायें अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं। सरकार के द्वारा व्यवसाय लोन सिलाई मशीन,पेंशन आदि की व्यवस्था की गई है। जिससे महिलाओं को आर्थिक मदद मिलती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने उर्मिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार गरीबों के लिए राशन की व्यवस्था और आयुष्मान कार्ड जैसी कई योजना संचालित कर रखी है। जिससे गरीबी को दूर किया जा सकता है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार बहुत मदद कर रही है। कई योजनाओं के तहत महिलाओं को सिलाई मशीन और पशुपालन के लिए सहायता की जा रही है। जिससे महिला काम कर अपना और अपने बच्चों का भविष्य बना सके

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने संगीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार महिलाओं में उत्थान के लिए कई प्रकार की योजना चला रही है।रोजगार के लिए वैकेन्सी के साथ व्यवसाय के लिए लोन भी मुहैया करवा रही है। इसके साथ ही पेंशन योजना का भी लाभ मिल रहा है

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी श्रोताओं के विचार

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी जानकारी

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे सरकारी बीमा योजना से जुड़ी जानकारी