लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन व्रतियों ने 24 घंटे के निर्जला उपवास के बाद देवकुंड स्थित सहस्त्रधारा कुंड घाट पर अर्घ्य दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। छठ व्रती 13 अप्रैल को निराहार रहकर शाम में खरना पूजा कर खीर प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास का संकल्प लेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जमुआंवा गांव निवासी मुंशी यादव ने बुधवार की दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख रुपए निकाले। वह पैसा निकाल कर बैग में रखे और बैग को झोला में रखकर कंधे में लटका लिया। कुछ काम से वह पैदल चूड़ी बाजार की तरफ निकले तभी एक मिठाई दूकान के पास उचक्कों ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाया और बुजुर्ग का झोला काटकर बैग लेकर भाग निकला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रफीगंज के शौंडिक धर्मशाला मे एनडीए कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि औरंगाबाद निवर्तमान सांसद सुशील कुमार ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर काम करने पर बल दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गया-दाउदनगर व रफीगंज उपहारा पथ पर प्रतिदिन लोगों द्वारा सड़क के किनारे ठेला, गुमटी, चौकी, तीन पहिया वाहन एवं फुटपाथी दुकान लगवा कर अवैध किराया वसूला जा रहा है। अवैध वसूली और अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन पूरी तरह से अभी तक विफल रही है। जिनके मकान के सामने ठेला व फुटपाथ की दुकान होती है। उन्हें किराए के रूप में मासिक या सप्ताहिक रकम चुकानी पड़ती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह प्रखंड के फाग पंचायत निवासी स्व किशोरी भगत के पुत्र चंदन मालाकार को सुरक्षा बीमा का लाभ मिला। मृतक का भारतीय स्टेट बैंक गोह में 20 रुपए का एक दुर्घटना बीमा कराया हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर प्रखंड के बड़का बिगहा निवासी सचिन यादव ने एक निजी अस्पताल में आठवीं बार रक्तदान किया। वे राजद रक्तदान ग्रुप के सदस्य हैं। ग्रुप संचालक अरुण कुमार यादव ने बताया कि भगवान बिगहा निवासी एक बच्चा एनीमिया बीमारी से पीड़ित था, जिसे लिए एक यूनिट रक्त का दान दिया गया।

दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा की अध्यक्षता में एएनएम की बैठक आयोजित की गई।

जिला प्रशासन के स्वीप कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर समेत अन्य स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी अश्वनी वर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं स्वास्थ्य उप केंद्र बेलाढ़ी, जिनोरिया,अरई, गोरडीहां, संसा द्वारा भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गोह थाना क्षेत्र के मुंजहडा़ गांव में बीते शाम आगलगी की घटना में गोह भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के घर के छत पर रखा सरसों का 85 बोझा जलकर राख हो गया। उक्त सरसों की किमत लगभग 90 हजार रुपए बताई जाती है। वहीं छत पर रखे कपड़ा, पानी टंकी, पाइप आग के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है।