दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
दाउदनगर के वार्ड संख्या 14 शक्ति केंद्र दो पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि किंग महेंद्र उर्फ प्रिंस एवं वार्ड 17 के वार्ड पार्षद मोतीलाल प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत बुथ संख्या 19 ,20 ,23 व 24 में लाभार्थी से जनसंपर्क किया गया। काराकाट लोकसभा क्षेत्र में बीस लाख से अधिक लाभार्थियों के बीच जाकर उन्हें संदेश दिया जा रहा है।
सेवानिवृत्ति के उपरांत अवकाश प्राप्त दाउदनगर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के विदाई समारोह का आयोजन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सभा कक्ष में किया गया।इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों द्वारा अवकाश प्राप्त बीईओ को सम्मानित किया गया।उनके कार्यकाल की सराहना की गई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क विशेष अभियान के तहत उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में दर्जनों गांवों में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। इस क्रम में लाभार्थियों के बीच केंद्र सरकार द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं से मिल रही लाभ के बारे में जानकारी हासिल की गई। भ्रमण के दौरान किसी भी गाँव के एक भी घर ऐसा नहीं मिला जिसके यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सभी लाभार्थियों ने पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एनडीए के उम्मीदवार को वोट देने का संकल्प लिया।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मनोज कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक की।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई। उसकी छपी हुई प्रति सभी को उपलब्ध कराई गई। अनुमंडल कार्यालय में खोली गई एकल खिड़की के बारे में भी जानकारी दी गई।
गोह थाना में पदस्थापित दारोगा श्रीपति मिश्र सेवानिवृत्त हो गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि श्री मिश्र का कार्यकाल सराहनीय रहा। कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में इन्हें याद किया जाएगा। इन्हें जो भी जिम्मेवारी दी गई, उसे पूरी ईमानदारी से किया। रिटायर्ड होने के एक दिन पहले तक इन्होंने ड्यूटी की। यह सभी के लिए गर्व की बात है।
अवैध बिजली चोरी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कनीय अभियंता सूरज कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता अजित कुमार व मानव बल संतोष कुमार, नितीश कुमार ने टीम गठित कर नीमा गांव में छापेमारी किया। इसी क्रम में नीमा गांव के सात लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़ा और जुर्माना लगाया।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास शाहू आम के पौधों में लगने वाले रोगों का उपचार कैसे करें इसकी जानकारी दे रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
विधिक संघ दाउदनगर के चुनाव के लिए सूचना शनिवार को जारी कर दी गई।संघ के चुनाव कार्यालय में अधिवक्ता सह निर्वाची पदाधिकारी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर चुनाव संबंधित सूचना जारी की।
