सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार विधान परिषद द्वारा सहायक शाखा अधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर पदों पर वेतनमान नियमानुसार रूपए पर कार्य करने के लिए इच्छुक है। इन पदों के लिए छब्बीस रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है,जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटर व स्नातक की परीक्षा में उत्तीर्ण किया हो और कंप्यूटर में अंग्रेजी और हिंदी की टाइपिंग का ज्ञान हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। आवेदनकर्ताओं का चयन सर्टिफिकेट सत्यापन, मेरिट सूची में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी उम्मीदवारों के लिए 600/- रूपए और एससी - एसटी, शारीरिक दिव्यांगता और महिला के सभी उम्मीदवारों के लिए 150/- रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://blcsrecruitment.com/Advertisement-02.aspx पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 02 अप्रैल 2024 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा मिर्च की फसल में लगने वाले थ्रिप्स कीट के बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन को लेकर हसपुरा निवासी डॉ.अता रिज़वी नेशनल फेम अवार्ड से पुरस्कृत किए गए। यह अवार्ड ब्रांड इम्पैक्ट द्वारा मुम्बई में मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों दिया गया।

हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव से 18 दिनों से गायब सुशील कुमार सिंह का अपहरण कर हत्या कर दी गई और शव को गायब कर दिया गया है। रविवार के रात हसपुरा पुलिस ने अरवल जिले के कलेर थाना के हृदयचक गांव से मोपेड को कई टुकड़ों में बरामद कर लिया। गुनाह में शामिल दो लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपितों ने बताया कि उनकी हत्या कर शव को सोन नदी में फेंक दिया है। हत्या में शामिल अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक स्वप्ना मेश्राम ने लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रफीगंज शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसपी ने बताया कि होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से अपील किया गया कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से होली पर मनाया एवं अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

उपहारा थाना क्षेत्र के बनरा जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर 20 लीटर महुआ शराब के साथ 100 किलो जावा को बरामद कर अवैध भट्टी के साथ नष्ट किया है। वहीं शराब बनाने के उपकरण को भी जब्त किया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा 2024 में गोह के केबीएम क्लासेज के दो छात्रा प्रज्ञा व तृप्ति को टॉपर लिस्ट में शामिल किया गया है। जिन्हें साक्षात्कार के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना में बुलाया गया है। इन दोनों छात्राओं के परिवार के साथ प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है।

गुजरे जमाने के मशहूर समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया कहते थे अगर देश को सही रास्ते पर चलाना है तो मजबूत विपक्ष का आवश्यकता है, वर्ना सरकार निरंकुश हो जाएगी। जिसको हम आज की वर्तमान परिस्थितियों में देख और महसूस कर सकते हैं। देश की एक प्रमुख और सबसे बड़े विपक्षी दल का बैंक खाता सीज कर दिया गया है, जबकि चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, हां अगर सरकार की मंशा ही है कि उसके अलावा देश के बाकी राजनीतिक दल चुनाव ही न लड़ें तो फिर बात ही अलग है।

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।