इंदौर मप्र के मालवा में बसा हुआ है और मालवा माटी को लेकर कहावत है कि मालव माटी गहन गंभीर, पग पग रोटी डग डग नीर... सैकड़ों बरस पहले कही गई यह बात आज भी उतनी ही सच्ची लगती है। इंदौर की सूरत और सीरत आज भी इस कहावत पर कायम है। आप पूछेंगे कैसे तो वो ऐसे कि यहां आने वाला कोई आदमी शायद ही कभी भूखे लौटता होगा।
नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। तेज़ रफ्तार वक्त और इस मशीनी युग में जब हर वस्तु और सेवा ऑनलाइन जा रही हो उस समय हमारे समाज के पारंपरिक सदस्य जैसे पिछड़ और कई बार बिछड़ जाते हैं। ये सदस्य हैं हमारे बढ़ई, मिस्त्री, शिल्पकार और कारीगर। जिन्हें आजकल जीवन यापन करने में बहुत परेशानी हो रही है। ऐसे में भारत सरकार इन नागरिकों के लिए एक अहम योजना लेकर आई है ताकि ये अपने हुनर को और तराश सकें, अपने काम के लिए इस्तेमाल होने वाले ज़रूरी सामान और औजार ले सकें। आज हम आपको भारत सरकार की विश्वकर्मा योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। तो हमें बताइए कि आपको कैसी लगी ये योजना और क्या आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं। मोबाइल वाणी पर आकर कहिए अगर आप इस बारे में कोई और जानकारी भी चाहते हैं। हम आपका मार्गदर्शन जरूर करेंगे। ऐसी ही और जानकारियों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी,
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश कुमार ने मिर्च की खेती की जानकारी दी है
Transcript Unavailable.
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
मुकेश कुमार ने औरंगाबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से धान की खेती के विषय में जानकारी दी है
जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज दाउदनगर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए शपथ दिलाया गया। कहा कि मतदाताओं में मतदान के प्रति उदासीनता बढ़ती जा रही है। खासकर नए वर्ग में ऐसी स्थिति देखी जा रही है। एक बेहतर जनप्रतिनिधि और देश के बेहतर भविष्य के लिए यह जरूरी है कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
छत पर कपड़ा सुखाने गई एक महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संदर्भ में पीड़ित महिला ने बताया कि गांव के सुबय यादव शराब के नशे में गाली-गलौज किया। जब मना किया तो मारपीट कर महिला का सीर फोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
गोह पुलिस ने गुप्त सूचना पर निजामपुर स्थित टोल टैक्स के समीप एक बालू लदे सोनालिका ट्रैक्टर को जप्त किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही चालक फरार हो गया। अवैध बालू खनन व परिवहन के मामले में ट्रैक्टर चालक व मालिक को आरोपित किया गया है।
पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह आत्मा अध्यक्ष विनय पटेल ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मुलाकात गोह क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा है। गोह प्रखंड क्षेत्र के दो माइनर पेमा व दुलारचक माइनर में जगह-जगह पर लोगों द्वारा अवैध पुल-पुलिया का निर्माण कर व डेटम वाॅल बना दिया गया है जिससे पानी अवरूद्ध हो गया है। किसानों को समय पर फसल नहीं हो रहा है। जदयू नेता ने दुलारचक माइनर को अंकुरी तक करने के लिए व मीरपुर माइनर को मीरपुर नाला तक करने की मांग मुख्यमंत्री से किया है।
